हैडलाइन

ठाणे जिले में कारोबारी से 32 लाख रुपए की ठगी के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे : ठाणे जिले में कारोबारी से 32 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। रविवार को पुलिस ने बताया कि मामले में पीड़ित कारोबारी ने दंपति सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि वह होटल व्यवसायी है और यहां व्यवसाय करना चाहता था। इस बारे में जब उसने अपने दोस्तों से बात की तो उन्होंने आरोपियों के पास भेजा। आरोपियों ने यहां के अंबरनाथ टाउनशिप में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करने की बात कही। उन्होंने कारोबारी से बिना टेंडर प्रक्रिया के 32 लाख रुपए में कैंटिन का ठेका दिलाने की बात कही। पुलिस ने बताया कि कारोबारी ने आरोपियों को 32 लाख रुपए दे दिए, लेकिन अभी तक न तो उसे कॉन्ट्रैक्ट मिला और न ही उसके रुपए वापस किए गए, इसलिए कारोबारी ने शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी, मां और पीड़िता के दो दोस्तों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास के आपराधिक उल्लंघन) और 34 (सामान्य इरादे) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...