हैडलाइन

मुंबई : अपनी नाकामियों पर बहस से भाग रही सरकार: फडणवीस

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाड़ी सरकार पर सभी मोर्चों पर विफल रहने और इस विषय पर बहस से बचने का आरोप लगाया। राज्य विधानसभा का दो दिवसीय शीतकालीन सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने दावा किया कि यह दरअसल एक दिवसीय सत्र ही है, जिसमें अनुपूरक मांगों को पारित करने के लिए केवल छह घंटे का वक्त मिलेगा। फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने सत्तारूढ़ दल की नाकामी के विरोध में सत्र से एक दिन पहले होने वाली रस्मी चाय पार्टी का बहिष्कार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीतकालीन सत्र दो हफ्ते का आयोजित करने की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया और इस बात से भी इनकार कर दिया कि अगले वर्ष बजट सत्र नागपुर में होगा। फडणवीस ने आरोप लगाया, सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है, चाहे वह कोविड-19 महामारी से निपटना हो या फिर चक्रवात, भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद करना हो।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...