हैडलाइन

पुणे : पूर्व विधायक हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुणे  : पूर्व विधायक और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे  के दामाद हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा महाराष्ट्र के पुणे शहर के चतुश्रुंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। हर्षवर्धन औरंगाबाद की कन्नड़ विधान सभा सीट से विधायक राह चुके हैं। हर्षवर्धन जाधव और ईशा झा दोनों के खिलाफ़ अटेम्प्ट तो मर्डर का मामला दर्ज हुआ है।
हर्षवर्धन जाधव के खिलाफ यह मामला अमन चड्डा की शिकायत पर दर्ज किया गया है। हर्षवर्धन जाधव फिलहाल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में बतौर राजनेता सक्रिय हैं। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के दामाद के रूप में भी उनकी पहचान है। अमन चड्डा ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोमवार की सुबह तकरीबन 8 बजे उनके माता-पिता दो पहिया वाहन से नगर रोड की तरफ जा रहे थे। तभी रास्ते में हर्षवर्धन जाधव ने अपनी कार का दरवाजा अचानक खोल दिया। जिसकी वजह से अमन चड्डा के माता-पिता का एक्सीडेंट हो गया। इस बात को लेकर जब चड्ढा परिवार ने हर्षवर्धन जाधव से अपनी नाराजगी व्यक्त की तो जाधव ने उनके साथ मारपीट की। अमन चड्डा के पिता ने बताया कि उनके दिल का ऑपरेशन हुआ है। बावजूद इसके हर्षवर्धन जाधव ने उन्हें पीटना जारी रखा। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।
हर्षवर्धन जाधव ने कुछ महीनों पहले एक वीडियो मैसेज के जरिये एक यह कहा था कि वे अब राजनीति से सन्यास ले रहे हैं। जाधव ने कहा था कि अब उनकी पत्नी ही उनकी उत्तराधिकारी होगी। जाधव ने अपने संदेश में कहा था कि हम जीवन में जिन चीजों के पीछे भागते हैं। वे कितनी सच्ची और सही होती हैं। इसका मुझे पता चल गया है।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...