हैडलाइन

मुंबई : मराठा छात्रों के आज़ाद मैदान पर धरना

मुंबई : मुंबई के आजाद मैदान में मराठा समाज के छात्रों का आंदोलन शुरू है। इस आंदोलन का आज दूसरा दिन है। राज्य भर से 2185 छात्रों को सरकारी नौकरी में सिलेक्ट होने के बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। इसी बात के विरोध में छात्रों ने यह आंदोलन शुरू किया है। यह सभी छात्र महाराष्ट्र के अलग अलग कोने से मुंबई के आज़ाद मैदान में पहुंचे हैं। इन छात्रों की मदद के लिए मराठा क्रांति मोर्चा के समन्वयक भी मौजूद हैं।
आज़ाद मैदान में आंदोलन कर रहे छात्रों की यह मांग भी है कि विधानसभा में मराठा आरक्षण पर भी चर्चा होनी चाहिए। आंदोलनकारी सरकार पर यह आरोप लगा रहे हैं कि सरकार मराठा आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं है। इस मुद्दे पर सरकार जानबूझकर तालमटोल कर रही है। आपको बता दें कि फडणवीस सरकार के समय से ही मराठा समाज आरक्षण के लिए मराठा क्रांति मोर्चा निकाला जा रहा है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने छात्रों के मुद्दे पर कहा कि इस सरकार को चयनित छात्रों को नौकरी देनी चाहिए। फिलहाल सरकार की भूमिका आ बैल मुझे मार के जैसी है। सरकार को यह सोचना चाहिए कि इन छात्रों को किस प्रकार से दूसरे तरीकों से भी नियुक्त कर सकते हैं। राज्य सरकार इन छात्रों को रोजगार से वंचित रख रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा है कि किसी का आरक्षण निकालकर किसी को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। सभी समाज के साथ न्याय किया जाएगा। जो कोई भी समाज में झगड़ा लगाने की कोशिश कर रहा है। वो अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं होंगे।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...