हैडलाइन

ओपनिंग बल्लेबाज नहीं लेग स्पिनर बनना चाहते थे गंभीर: संजय भारद्वाज

नई दिल्ली, अमिताभ बच्चन ने तो रील लाइफ में ऐंग्री यंगमैन का किरदार निभाया है लेकिन असल जिंदगी में ऐंग्री यंगमैन गौतम गंभीर ही हैं। यह कहना है गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का। कोच भारद्वाज के मुताबिक, 'गौती को लोगों ने मैदान पर कई बार गुस्सा करते देखा है। मगर इसका पॉजिटिव देखें तो इसी अंदाज ने उसे इस मुकाम तक पहुंचाया।' भारद्वाज एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं। उनके मुताबिक, 'गंभीर मेरे पास एक लेग स्पिनर बनने आया था जबकि अमित मिश्रा को ओपनिंग बैट्समैन बनना था। मैंने दोनों के स्वभाव को देखते हुए रोल बदल दिया। गौती को ओपनर बना दिया और मिशी को लेग स्पिनर बनने के लिए प्रेरित किया।' 

गंभीर में थे ओपनर वाले गुण

कोच के मुताबिक, 'ओपनर के अंदर एक अलग तरह की आग होनी चाहिए। एक लड़ाके का गुण होने चाहिए। गंभीर में वह सब कुछ था।' भारद्वाज की राय है कि गंभीर एक अच्छा कोच बन सकते हैं क्योंकि उनमें सीखने की ललक है। इसी वजह से उन्होंने दुनिया भर के कई एक्सपर्ट्स से बहुत कुछ सीखा और खुद कोच ने भी उनसे काफी कुछ सीखा।' 

राजनीति में आकर देश के लिए काफी कुछ कर सकते हैं गंभीर

हालांकि, वह कहते हैं कि अगर गंभीर राजनीति में भी आते हैं तो वह देश के लिए काफी कुछ कर सकते हैं, 'वह ईमानदार हैं। उसके अंदर सेवाभाव कूट-कूटकर भरा है। उसके पास से कोई भी जरूरतमंद निराश होकर नहीं जाता।'



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...