हैडलाइन

फोटोग्राफर्स संग कॉफी डेट पर गईं सारा अली खान, ये है वजह

बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. दिसंबर 2018 में उनकी दो फिल्में रिलीज हो रही हैं. अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन में सारा कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने अपनी हाजिर जवाबी और सरल व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया है. हाल ही में सारा, फोटोग्राफर्स के साथ कॉफी डेट पर गईं.

मुंबई के एक कैफे में फोटोग्राफर्स के साथ सारा ने कॉफी पी. उनके साथ समय बिताया, ग्रुप फोटोज खिंचवाईं और ढेर सारी सेल्फी भी लीं. सारा इस दौरान स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं. अपनी डेब्यू फिल्म से पहले, मीडिया द्वारा मिल रहे सपोर्ट के मद्देनजर सारा ने ये पार्टी रखी. सारा बॉलीवुड में अपने शानदार आगाज में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं. वे लोगों को अपनी फिल्म से जोड़ने का हर संभव प्रयास कर रही हैं. केदारनाथ में उनके अपोजिट सुशांत सिंह राजपूत मुख्य रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है. ये 7 दिसंबर, 2018 को रिलीज की जाएगी.

इसके अलावा सारा की फिल्म सिंबा भी दिसंबर के महीने में ही रिलीज होगी. फिल्म 28 दिसंबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में सारा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं. सोनू सूद निगेटिव शेड में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सिंबा का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है.

प्रमोशन के दौरान सारा ने केवल फिल्मों के बारे में ही बातें नहीं की. बल्कि उन्होंने अपनी फैमिली के बारे में भी खुलकर बात की. लोगों को उनका मुखर रवैया देखने को मिला. उन्होंने ये भी बताया कि तैमूर और करीना कपूर के साथ वे कैसी बॉन्डिंग शेयर करती हैं. सारा ने अपनी मां अमृता के साथ लगाव का भी जिक्र किया.



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

प्रियदर्शिनी पार्कमध्ये योग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोज दोन तास योगा करतात मी सुद्धा रोज अर्धा तास...