हैडलाइन

मेरी सुरक्षा पर्याप्‍त नहीं थी, थप्‍पड़ मारने की जांच कराए महाराष्‍ट्र सरकार: रामदास आठवले

मुंबई, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में थप्‍पड़ मारे जाने की घटना को सुरक्षा में चूक करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि वह इस संबंध में महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और जांच की मांग करेंगे। उधर, महाराष्‍ट्र पुलिस ने थप्‍पड़ मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रामदास आठवले ने कहा, 'मैं एक लोकप्रिय नेता हूं। ऐसा किसी व्‍यक्ति के किसी बात को लेकर गुस्‍सा होने पर किया गया है। वहां पर सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर्याप्‍त नहीं थी। मैं इस घटना के संबंध में मुख्‍यमंत्री से मुलाकात करूंगा। इसकी जांच की जानी चाहिए।' बता दें कि शनिवार रात एक युवक ने उन्‍हें थप्पड़ जड़ दिया था। आठवले अपनी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, जहां युवक ने घटना को अंजाम दिया। हमले के बाद वहां मौजूद पार्टी कायकर्ताओं ने युवक की धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। दरअसल, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले अंबरनाथ वेस्ट स्थित नेताजी चौक पर पार्टी की एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि भाषण देने के बाद आठवले स्टेज से उतर रहे थे, इसी दौरान युवक ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना होते ही पार्टी के कार्यकर्ता आरोपी युवक पर टूट पड़े। पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र पाटिल ने आठवले को थप्पड़ मारे जाने की घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक प्रवीण गोस्वामी को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि उसने केंद्रीय मंत्री पर हमला क्यों किया। जहां घटना हुई है, वह पार्टी का गढ़ माना जाता है। दूसरी ओर घटना के बाद आठवले की पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शनिवार रात को ही बड़ी संख्या में लोग आठवले के निवास पर इकट्ठा हो गए। पार्टी ने इसे पूर्व नियोजित हमला करार देते हुए इसके मास्टरमाइंड को पकड़ने की मांग की। साथ ही पार्टी ने रविवार को महाराष्ट्र बंद बुलाया है।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...