हैडलाइन

बिजनसमैन ने बेचा IT विभाग का अटैच बंगला, खरीदने वाले और बेचने वाले पर केस, अरेस्ट

मुंबईः  मुंबई की गोमदेवी पुलिस ने एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी पर आरोप है कि उसने आयकर विभाग द्वारा सील किया गया अपना बंगला बेच दिया। आईटी ने उसका गोराई का यह बंगला 5.5 करोड़ रुपये टैक्स डिफॉल्टर होने के बाद अटैच किया था। पुलिस ने बताया कि चिनमन पटेल का मेटल फैब्रिकेशन का व्यवसाय है। उसके खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक षडयंत्र के तहत केस दर्ज किया है। उसे मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया और फिर न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। 
पुलिस ने बताया कि चिनमल पटेल की संपत्ति का 2009 और 2013 में मूल्यांकन किया गया था। आईटी विभाग ने पाया कि उन्होंने आयकर से बचने के लिए फर्जी खरीद की रसीदें लगाईं। उनके पास अघोषित संपत्ति भी पाई गई। आयकर विभाग ने यह भी पाया कि उन्होंने कई संपत्तियां भी खरीदी हैं। उनके ऊपर 5.5 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पाई गई। उन्होंने आयकर विभाग का यह टैक्स नहीं भरा तो अधिकारियों ने उनके गोराई का बंगला जब्त कर उसे नीलामी की लिस्ट में डाल दिया। उन्होंने बंगले के बाद इस सूचना का नोटिस भी चस्पा किया था ताकि यह संपत्ति खरीदी या बेची न जा सके। 
आईटी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चिनमन समन से बचने के लिए एक जगह से दूसरी जगह गायब होता रहा। बाद में पता चला कि उसने गुपचुप तरीके से बंगला बेच दिया है। सितंबर में इस बंगले को किसी गुप्ता परिवार ने खरीदा। अधिकारियों ने बताया कि पटेल की पत्नी को भी नोटिस भेजा गया लेकिन उन्होंने भी नोटिस रिसीव नहीं किया। इधर गुप्ता परिवार को भी नोटिस भेजा गया है जिन्होंने यह बंगला खरीदा है। 
अधिकारियों ने बताया कि आयकर नियमों के सेक्शन 281 के तहत कोई भी आयकर विभाग की अटैच संपत्ति बेची या खरीदी नहीं जा सकी। इस संपत्ति को सिर्फ आयकर विभाग की नीलामी के बाद ही खरीदा जा सकता था। इस बंगले में गुप्ता या चिनमन किसी का भी अधिकार नहीं है। 


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...