हैडलाइन

पर्थ टेस्ट के लिए टीम का ऐलान, अश्विन और रोहित बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए भारत ने अपने 13 खिलाड़ी चुन लिये हैं. पर्थ टेस्ट शुक्रवार से खेला जाएगा. एडिलेड में खेला गया पहला टेस्ट 31 रनों से जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव.

दूसरे टेस्ट के लिए चुने गए 13 खिलाड़ियों में चोटिल रविचंद्रन अश्विन नहीं हैं. उन्हें पेट में बाईं तरफ खिंचाव है. 32 साल के इस स्टार ऑफ स्पिनर ने एडिलेड टेस्ट में 6 (3+3) विकेट निकाले थे. उधर, रोहित शर्मा भी बाहर हैं. उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 37 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे.

चोटिल सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. फिलहाल उन्हें बाहर रखा गया है. हनुमा विहारी टीम के अंतिम-11 में जगह बनाने की होड़ में शामिल हैं. स्पिन विभाग इस बार रवींद्र जडेजा के पास होगा. इस बार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी शामिल किए गए है, अब देखना है कि प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘पृथ्वी शॉ के दाएं टखने में चोट लग गई थी और वह अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन अब भी उनका उपचार चल रहा है. अश्विन के पेट के बाएं हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और अभी उनका उपचार चल रहा है. एडिलेड में पहले टेस्ट मैच के दौरान रोहित की पीठ के निचले हिस्से में दर्द होने लगा था और उनका भी उपचार चल रहा है, वह भी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे.’

एडिलेड में किया कमाल, अब 10 साल बाद पर्थ फतह के लिए तैयार भारत

दूसरा टेस्ट पर्थ के नए स्टेडियम में खेला जाएगा. इस स्टेडियम में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं. यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच है. इस बात की चर्चा है कि इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी.



Most Popular News of this Week

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...