हैडलाइन

पत्नी बेलन से पीटती है, पुलिस के पास पहुंचा पति

मुंबई, पत्नी कमरा बंद कर बेलन और डंडों से पीटती है। विरोध करो तो बुजुर्ग मां और छोटी बहनों को पीटने पर आमादा हो जाती है। ये आरोप यूपी की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी एक युवक ने लगाए हैं। पुलिस परामर्श केंद्र में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी उनके पूरे परिवार को प्रताड़ित कर रही है। वह अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं। उनकी तरह कई पुरुषों ने पत्नियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए परामर्श केंद्र का दरवाजा खटखटाया है। फैजुल्लागंज के रहनेवाले एक व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि २१ साल पहले उनकी शादी पुरनिया से हुई थी। आरोप है कि उनकी पत्नी शक्की हो चुकी है और पिछले पांच महीने से आए दिन लड़ाई-झगड़ा करती है। एक रात तो उन्हें डंडे से इतना मारा कि उनका हाथ टूट गया। उनका आरोप है कि पत्नी उनके बुजुर्ग पिता को भी खाना नहीं देती। यही नहीं, पुलिस परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के वक्त भी वह मारपीट पर आमादा हो जाती है।


Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...