हैडलाइन

चेंबूर में कांग्रेस की तिरंगा रैली को मिली भारी कामयाबी: पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे

चेंबूर में कांग्रेस की तिरंगा रैली को मिली भारी कामयाबी: पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे 


मुंबई: आज़ादी का अमृत महोत्सव कांग्रेस का हाई कमान दिल्ली के आदेश पर सम्पूर्ण देश में कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इसी संदर्भ में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण विभाग मंत्री चंद्रकांत हंडोरे के संयोजन में चेंबूर विधान सभा चुनाव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।ग्रांड नालंदा सभागृह परिसर से चंद्रकांत हंडोरे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली पीएल लोखंडे मार्ग से अशोक नगर,घाटला गांव,सुभाष नगर,चेंबूर रेल्वे स्टेशन से होकर गांवठान,चेंबूर नाका,लाल डोंगर,सिंधी केम्प,झामा चौक,वाशी नाका,महूलगांव से वापस स्वास्तिक चेंबर,लोक मान्य तिलक टर्मिनस से तिलक नगर,छेड़ा नगर से वापस डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर कालेज प्रांगण में रैली के समापन पर चंद्रकांत हंडोरे ने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने जान की कुर्बानी दी है।इस तिरंगा ध्वज को लेकर शहीदों ने अपनी छाती पर अंग्रेजों की गोलियां खाई है तब कहीं लम्बे संघर्ष के बाद देश को आज़ादी मिली है।आज हर घर तिरंगा लगाने वाले क्या जानें आज़ादी का मर्म।उन्होंने जगह-जगह पर रैली का स्वागत और उसकी कामयाबी के लिए सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

रैली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद नायर पूर्व नगर सेवक राजन माहुलकर,संगीता हंडोरे,सीमा माहुलकर,लक्ष्मण कोठारी,दीपक शिसोदे,एन के कांबले,शशिकान्त बंसोडे,एमटी डेविड,देबीदास बोरसे,किशन मिस्त्री,सेल्वाराज स्वामी,बापू थोरात,दामू कुर्मे,सुरेश भंडारे, राजेन्द्र राजू नगराले,हरीष सातपुते,शाम वाघ,सुनील ढ़ाका,ठाकुर विजय सिंह,रवि रस्तोगी,वाल्मिकी कांबले,सतीश आठवले,राहुल समुंद्रे,जगदीप कांबले,सुरेश शर्मा,किरण गायकवाड़,संभाजी लोखंडे,यतिन साल्वे,लक्ष्मण कालखेर,रोहन तिवारी,प्रसाद विश्वकर्मा,पूर्वी पटेल,प्रज्योति हंडोरे,वर्षा पारधे,कांचन माने,उषा कांबले,आशा शिंदे,गीता पाखरे,किरण आल्टे के अलावा पार्टी के कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 


फोटो: कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...