मनसे सायन कोलीवाड़ा विभाग आयोजित 'अन्नपूर्णा पाक कला स्पर्धा' को मिला भारी प्रतिसाद, महिलाओं ने की खूब तारीफ़
●ग्लोबल चक्र न्यूज
मुंबई: हमारी खाद्य संस्कृति में विविधता की समृद्धि और घरेलू महिलाओं के हुनर को दुनिया के सामने लाने की मनसे प्रमुख राज ठाकरे की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुये महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सायन कोलीवाड़ा विभाग ने मुंबई की महिलाओं के लिए 'अन्नपूर्णा पाक कला स्पर्धा' का आयोजन किया जिसे भारी प्रतिसाद मिला.
सरदार नगर के समाज मंदिर हॉल में मनसे सायन कोलीवाड़ा विभाग अध्यक्ष अनंत कांबले के नेतृत्व में व "सावित्री प्रतिष्ठान" और "कल्कि फाउंडेशन" के सहयोग से आयोजित इस आयोजित इस 'अन्नपूर्णा पाक कला स्पर्धा' में प्रमुख अतिथि के रूप में पहुंची मनसे की महासचिव रीटा ताई गुप्ता और उत्तर मुंबई उपाध्यक्षा मिनल ताई तुर्डे ने ज्यूरी के साथ खुद भी सभी स्पर्धक महिलाओं द्वारा बनाये व्यंजन का स्वाद लिया और इन महिलाओं से बातचीत की.
इस स्पर्धा के दौरान स्पर्धक महिलाओं को बेस्ट ड्रेस और बेस्ट डांस का भी पुरस्कार दिया गया.
इस दौरान कई पुरुष पदाधिकारी भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को बेहतर बनाने में महिलाओं की मदद करते दिखे.
मान्यवरों के साथ साथ सभी स्पर्धकों ने भी महिलाओं के हुनर को आगे लाने वाले ऐसे स्पर्धा को जरूरी बताते हुये इसके आयोजकों की तारीफ़ की.