हैडलाइन

अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए अंतर राष्टीय खिलाड़ी सागर कैलाश ओवालकर का चेंबूर में हुआ भव्य स्वागत

अर्जुन अवार्ड से नवाजे गए अंतर राष्टीय खिलाड़ी सागर कैलाश ओवालकर का चेंबूर में हुआ भव्य स्वागत 



आनंद श्रीवास्तव 

मुंबई: हाल ही में खेल के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से नवाजे गये मल्ल खंभ के अंतर राष्टीय खिलाड़ी सागर कैलाश ओवालकर का उनके गृह क्षेत्र चेंबूर में आगमन होने पर भव्य स्वागत किया गया. उनके खिलाड़ी सहयोगियों के अलावा वह जहाँ पढ़ते थे उस जवाहर विद्यालय के छोटे बड़े छात्र , शिक्षक और चेम्बूर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने खुद मौजूद रह कर इस अर्जुन अवार्डी का जम कर स्वागत किया. चेंबूर पांजरा पोल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक पर फूलों का हार पहनकर सागर  ओवालकर  ने अभिवादन किया , उसके बाद भव्य रथ पर बैठकर वह स्वागत यात्रा में शामिल हुए. लगभग चार किलोमीटर तक यह स्वागत यात्रा चली जिसमे स्थानीय लोग  पूरे रास्ते भर खड़े रह कर देश के इस हीरो का स्वागत सत्कार करते नज़र आये। 

इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक प्रांगण में मौजूद  शिवसेना उप नेता सुबोध आचार्य, नगरसेवक महादेव शिवगण , पूर्व नगरसेविका राजश्री पलांडे , मनसे वाहतूक विभाग के नेता माऊली थोरवे, बीजेपी नेता धनंजय कोलकर  सहित कई वरिष्ठ व जूनियर  खिलाड़ियों और नागरिकों ने पुष्पगुच्छ देकर इनका स्वागत किया. 



Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...