हैडलाइन

सुशांत से काफी आगे निकल चुकी हैं अंकिता, क्या ये हैं नए बॉयफ्रेंड?

टीवी की दुन‍िया से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अंकिता लोखंडे की पहली फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी जल्द र‍िलीज होने वाली है. फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के साथ ही ये खबरें भी आ रही हैं कि अंकिता जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड व‍िक्की जैन संग शादी कर सकती हैं.

हाल ही में अंक‍िता लोखंडे की बर्थडे बैश में बॉयफ्रेंड व‍िक्की जैन को पार्टी में देखा गया. सोशल मीड‍िया पर व‍िक्की जैन संग अंकिता की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. तस्वीर में अपने दोस्तों संग अंकिता बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आ रही हैं. अंकिता लोखंडे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो लंबे वक्त तक सुशांत स‍िंह राजपूत को डेट कर चुकी हैं.

लेकिन दोनों के बीच आई दरार के बाद स्टार्स का ब्रेकअप हो चुका है. दोनों के र‍िश्ते की कड़वाहट पब्ल‍िकली भी द‍िखाई देती है. हाल ही में फिल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी में अंकिता का लुक र‍िवील किया गया था. वो झलकारी बाई के किरदार में हैं. इसे देखकर सुशांत ने उनकी तारीफ भी की थी. व‍िक्की जैन संग अंकिता के र‍िश्तों की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं. लेकिन दोनों ने अपने र‍िश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम द‍िया है. ये कपल कई पार्टीज में साथ नजर आ चुका है. दोनों कई वेकेशन पर भी जा चुके है.

विकी और अंकिता के सभी दोस्तों को इनके रिश्ते के बारे में पता है. र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक अंकिता विक्की के परिवार के भी काफी करीब हैं. एंटरटेनमेंट पोर्टल के मुताब‍िक अंकिता और व‍िक्की का पर‍िवार एक-दूसरे से जल्द मुलाकात करके शादी की तारीख के बारे में सब फाइनल करने वाला है.



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...