हैडलाइन

कोल्हापुर में रविवार की प्रार्थना सभा के दौरान हमले में 12 लोग घायल

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों के एक समूह द्वारा किये गए हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना जब दोपहर के समय हुई तो पीड़ित रविवार को कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चौहान के आवास पर रविवार की प्रार्थना में हिस्सा ले रहे थे। यह गांव कर्नाटक सीमा पर स्थित है। उन्होंने बताया कि तलवार, लोहे की छड़ और कांच की बोतल लिए 10 से 15 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल से आवास पर पहुंचा और लोगों पर हमला किया।अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रार्थना कर रहे लोगों पर पत्थर फेंका और घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि, प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रही कुछ महिलाओं ने हमलावरों पर मिर्च पाउडर छिड़क कर उन्हें भागने पर मजबूर किया। उन्होंने बताया कि हमले में 12 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हालात की निगरानी कर रहे हैं। हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही 



Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...