हैडलाइन

महाराष्ट्र सूखे से जूझ रहा है लेकिन महायुति सरकार मराठा-ओबीसी समुदाय में आग लगाने की साजिश रच रही है : नाना पटोले

महाराष्ट्र सूखे से जूझ रहा है लेकिन महायुति सरकार मराठा-ओबीसी समुदाय में आग लगाने की साजिश रच रही है : नाना पटोले

 

महाराष्ट्र जल रहा हैजबकि भाजपा सरकार मौज कर रही है

 

मराठा-ओबीसी विवाद के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार राज्यपाल करें हस्तक्षेप

 

भाजपा सरकार के कारण किसानों की दिवाली अंधेरे  में बीतीफसल खरीदी  केंद्र अभी सिर्फ भी कागजों पर हैं

 

चंद्रशेखर बावनकुले के पास जुआ खेलने के लिए करोड़ों रुपए कहां से आए पूछताछ करे सरकार ?

 पटोले ने लगाई आरोपों की झडी 

मुंबई : महाराष्ट्र के किसान सूखे  के संकट से जूझ रहे हैं।सूखे और महंगाई के कारण किसानों और आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। युवाओं को रोज़गार नहीं मिल रहे हैं। इन वजहों से किसानोंमजदूरों के साथ-साथ महिलाओं और बेरोजगार युवाओं की आत्महत्याएं बढ़ रही हैंलेकिन राज्य की महायुति सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार जानबूझकर लोगों के ज्वलंत मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए मराठा और ओबीसी समुदाय में विवाद पैदा कर रही है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य में अशांति के लिए एक या दो मंत्री नहीं बल्कि पूरी सरकार जिम्मेदार है और यह सरकार महाराष्ट्र में मराठा और ओबीसी समुदाय में आग लगाकर मजे ले रही है।

 

सोमवार को तिलक भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज शाहू फुले और आंबेडकर सोच और विरासत वाले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अशांति पैदा कर इसे  जलता महाराष्ट्रबनाने का काम कर रही है। महायुति सरकार में शामिल मंत्री खुद कह रहे हैं कि सामाजिक शांति भंग होगी। मंत्रियों का यह बयान चिंताजनक हैं। इसके  पीछे सरकार है। राज्यपाल को मौजूदा हालात को देखते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए। आरक्षण विवाद में महाराष्ट्र को जलाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी और देवेन्द्र फडणवीस दोषी हैं। 2014 में बीजेपी और फडणवीस ने ही आरक्षण का वादा करके सत्ता हासिल की थी लेकिन पिछले 9 साल में बीजेपी ने किसी भी समुदाय को आरक्षण नहीं दिया है। आरक्षण के नाम पर सिर्फ समाज में झगड़ा पैदा करने का काम किया गया है। अगर कांग्रेस पार्टी राज्य और केंद्र में सत्ता में आती हैतो हम आरक्षण मुद्दे पर कोई रास्ता जरूर निकालेंगे। आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट है। हमारी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी द्वारा सार्वजनिक रूप से कहा गया है कि जातिवार जनगणना और 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को हटाया जाना चाहिए और कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

 

पटोले ने कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति भयावह है। किसानों को अभी तक सरकार की मदद नहीं मिली है।किसानों की दिवाली  अंधेरे में बीती। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।सरकार उनकी मदद करने के बजाय सिर्फ नारे लगा रही है लेकिन क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।फसल खरीदी के लिए सेंटर शुरू करने की घोषणा की गई थी लेकिन वह भी अभी तक सिर्फ कागजों पर ही है। मुट्ठी भर व्यापारियों के फायदे के लिए सरकार खरीद केंद्र शुरू करने में आनाकानी कर रही है और इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

 

बावनकुले को जुए के लिए करोड़ों रुपए कहां से मिले ?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में किसान संकट में हैं। युवा बेरोजगारी से पीड़ित हैं। महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मकाऊ में जुआ खेलते हुए तस्वीरें मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बावनकुले के जुए खेलते हुए फोटो ट्वीट किया  है।क्या ये फोटो असली है क्या बावनकुले जुआ खेल रहे थे अगर ऐसा है तो फिर जुआ खेलने के लिए उनके पास करोड़ों रुपये कहां से आएइसकी जांच होनी चाहिए ।

 

सरकार आपके द्वार सिर्फ " नौटंकी"

नाना पटोले ने कहा कि महायुति की तीन दलों की सरकार कांग्रेस सरकार की योजनाओं को अपनी सरकार की योजना  बता कर  क्रियान्वित कर रही है। 'सरकार आपके द्वारसिर्फ नौटंकी है।यह जनता के पैसे की बर्बादी है। एक कार्यक्रम पर तीन से चार करोड़ रुपये खर्च किये जाते हैं और वह पैसा जिला योजना समिति के कोष से खर्च किया जा रहा है। सरकार ने इस कार्यक्रम का ठेका ठाणे के एक व्यक्ति को दिया है। जनता के पैसे की इस बर्बादी को रोका जाना चाहिए।

मोदी जहां भी जाते हैं हार अवश्यं भावी होती है...

वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में हार के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी इवेंट बाजी करने और इसका श्रेय लेने में माहिर हैं।मोदी अपने नाम पर बने स्टेडियम में वनडे विश्व कप के फाइनल मैच में भी गए और विश्व कप में सभी मैच जीतने वाली भारतीय टीम फाइनल मैच में हार गई। अगर भारतीय टीम जीतती तो इसका श्रेय मोदी और बीजेपी जरुर लेती। पटोले ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं हार जाते हैं। यह एक बार फिर साबित हो गया है कि भाग्य और यहां तक कि भगवान राम भी मोदी का साथ नहीं देते हैं।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...