लोक सभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ३७ स्टार प्रचारक; राष्ट्रीय महासचिव एस.आर. कोहली ने जारी की सूची
मुंबई। महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की ओर से ३७ स्टार प्रचारकों की घोषणा की है। राष्ट्रीय महासचिव एस.आर. कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी।
प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीतदादा पवार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, अन्न एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष रामराजे नाइक निंबालकर, कृषि मंत्री धनंजय मुंडे, चिकित्सीय शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ,अन्न एवं औषधि प्रशासन मंत्री धर्मरावबाबा अत्राम, राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरी जिरवल, खेल मंत्री संजय बनसोडे़, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध मोहिते, राष्ट्रीय महासचिव बृजमोहन श्रीवास्तव, के.के. शर्मा , सैयद जलालुद्दीन, पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी, राज्य महिला अध्यक्ष रूपालीताई चाकणकर, विधायक और राज्य प्रवक्ता अमोल मिटकरी, विधायक सुनील टिंगरे, विधायक इंद्रनील नाइक, विधायक सुनील शेलके, विधायक विक्रम काले, विधायक चेतन तुपे, विधायक नितीन पवार, पूर्व मंत्री डॉ. राजेंद्र शिंगणे, पूर्व मंत्री विधायक दत्तमामा भरणे, विधायक सतीश चव्हाण, मुख्य प्रवक्ता उमेश पाटिल, मुंबई मंडल अध्यक्ष समीर भुजबल, पूर्व विधायक अमर सिंह पंडित, प्रदेश महासचिव नजीब मुल्ला, प्रदेश युवा अध्यक्ष सूरज चव्हाण, ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष कल्याण अखाड़े , सामाजिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मगरे, और प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इदरीस नाइकवाड़ी आदि शामिल है।