हैडलाइन

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई 

आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई 


आचार संहिता टीम की मनपा मुख्यालय में बैठक


पनवेल। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत 33 मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण सफल बनाने के लिए आचार संहिता टीम की बैठक मनपा मुख्यालय में बुधवार को की गई. यह बैठक टीम प्रमुख अतिरिक्त आयुक्त भरत राठौड़, समूह विकास अधिकारी संजय भोये, सनियंत्रण अधिकारी तालुका कृषि अधिकारी शरद गीते, सहायक दल प्रमुख सहायक प्रशासन अधिकारी गुलाब बलिराम की मुख्य उपस्थिति में की गई. इस दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालक कराने के संबंध में सहा दस्तों के पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये गये।


आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो इसके लिए सहायक चुनाव निर्णय अधिकारी 33 मावल के निर्देशानुसार 6 भरारी टीमें सक्रिय की गई हैं.  इन भरारी टीमों के माध्यम से 188 पनवेल विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है. इन टीमों के माध्यम से अवैध नकद हस्तांतरण, शराब वितरण और मतदाताओं को लुभाने वाली संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, ​​संदिग्ध वाहनों का निरीक्षण, सामान जब्त करने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सीविजल ऐप के माध्यम से करें शिकायत

आचार संहिता के उल्लंघन की स्थिति में नागरिकों को सीविजल (CIVIGIL) ऐप के माध्यम से इसकी सूचना देने की सुविधा प्रदान की गई है. आचार संहिता लागू होने के बाद से इस ऐप के माध्यम से दस शिकायतें प्राप्त हुई हैं और इन सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है. आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है.  इसलिए नागरिक आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसका ध्यान दे अगर वे आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, ऐसा प्रशासन ने कहा है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...