हैडलाइन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की विदर्भ में चुनावी सभाएं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की विदर्भ में चुनावी सभाएं.


राहुल गांधी शनिवार 13 अप्रैल को भंडारा में और मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार 14 अप्रैल को नागपुर में रहेंगे.

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रचार सभा में माविआ के बड़े नेता शामिल होंगे.

मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए महाविकास आघाडी का  प्रचार जोरों पर चल रहा है. इसके मद्देनज़र  कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रचार सभाएं भी शुरू हो गई हैं. भंडारा-गोंदिया लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की तरफ से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार डॉ. प्रशांत यादवराव  पडोले के समर्थन में  राहुल गांधी शनिवार 13 अप्रैल दोपहर 3 बजे भंडारा जिले के साकोली स्थित गजानन महाराज मंदिर के मैदान में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. इस सभा में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल समेत महाविकास अघाड़ी के  सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार 14 अप्रैल को शाम 4 बजे नागपुर के गोलीबार  चौक पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं. यह जनसभा नागपुर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार व विधायक विकास ठाकरे के प्रचार के लिए हो रही है. इससे पहले सुबह में मल्लिकार्जुन खड़गे दीक्षाभूमि भी जाएंगे।

विदर्भ की पांच लोकसभा सीटों नागपुर, रामटेक, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर और चंद्रपुर में पहले चरण का चुनाव हो रहा है और इन सभी सीटों पर कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी ने प्रचार का मोर्चा पुरे जोश और मुस्तैदी से संभाल लिया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोरात, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मंत्री सुनील केदार समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रचार सभाओं, रैलियों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने पर जोर दे रहे हैं. इन पांचों सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...