महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी नेता: भवानजी
मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि विपक्ष के लोग महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं और अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता फ्यूज बल्ब की तरह हैं। जब इन्हें सरकार चलाने का मौका मिला तो यह सब हर मोर्चे पर फेल हो चुके हैं और इसी कारण जनता इन्हें खारिज कर चुकी है। भवानजी वडाला में नागरिकों की एक विशाल सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंगाल , केरला ,आंध्रा, झारखंड ,दिल्ली,तमिलनाडु, पंजाब, उड़ीसा, काश्मीर, तेलंगाना और हिमाचल में तो भाजपा की सरकार नहीं है।नार्थ ईस्ट के तीन राज्यों में BJP नहीं है ।14 राज्यों में BJP की सरकारें नहीं हैं।क्या इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों के सभी लोगों को रोजगार दे दिया है।क्या इन राज्यों में बेरोज़गारी समाप्त हो गयी ? क्या इन राज्यो में महँगाई कम हुई है ?
भवानजी ने कहा कि क्या इन 14 राज्यों में जनता की सभी समस्याओं का समाधान हो गया ?क्या किसानों का कर्जा माफ हो गया।अगर नहीं तो क्या इन राज्यों की समस्याएँ भी BJP निपटाने का काम करेगी ?
उन्होंने कहा" कि 14 राज्यों में BJP की सरकारें नहीं हैं, फिर भी सभी विपक्षी घबराए हुए हैं और एकजुट होकर जनता को महंगाई और बेरोजगारी के नाम पर बेवकूफ बना रहे है " पिछले 70 सालो से ये विपक्षी राज कर रहे थे तब क्या इन्होने बेरोजगारी और महंगाई को खत्म कर दिया था?