हैडलाइन

संविधान बचाव नाम से विरोधियों ने प्रचार के वैचारिक स्तर को नीचे लाया- सुनिल तटकरे

संविधान बचाव नाम से विरोधियों ने प्रचार के वैचारिक स्तर को नीचे लाया- सुनिल तटकरे

महायुती की अलिबाग शहर कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक संपन्न


अलिबाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यक समाज के लिए किए गए काम, नारी शक्ति के लिए लिए गए फैसले, बुनियादी सुविधाओं...और अन्य अहम फैसलों को देखते हुए अब जब विपक्ष के प्रचार के मुद्दे खत्म हो गए हैं तो विपक्ष ने संविधान की रक्षा के नाम से चिल्लाना शुरू कर दिया है. प्रचार का वैचारिक स्तर नीचे गिरा दिया गया है, ऐसा खेद राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार सांसद सुनील तटकरे ने व्यक्त किया. 


संविधान बचाव के नाम पर वातावरण दूषित किया जा रहा है. हालांकि देश की जनता समझदार है. देश को विकास के रास्ते पर कौन ले जा रहा है यह जनता जानती है ऐसे शब्दों में सुनील तटकरे ने विपक्ष पर प्रहार किए. हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना है. भविष्य में नये मतदाताओं को चुनाव में लाना होगा और उन्हें अपने पक्ष में करने का प्रयास करना होगा. आवेदन दाखिल करते समय महायुति के लोग 'जीतने' के उत्साह के साथ आए थे इसके लिए सुनील तटकरे ने इस बात की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी उदासीन ना रहे. सतर्कता से घड़ी का चिन्ह घर-घर तक पहुंचाना है. ग्रामीण इलाकों में हमारी मजबूत पकड़ है लेकिन शहरों में हमें कड़ी मेहनत करनी होगी, ऐसा सुनील तटकरे ने कहा. महायुति के अलीबाग शहर कार्यकर्ताओं की आज समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में राष्ट्रवादी काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और रायगड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उमीदवार सांसद सुनिल तटकरे, विधायक महेंद्र दलवी, महेश मोहिते, आदि सहित महायुती के शहर पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...