हैडलाइन

जश्नबाजी में न हो गलत दखलअंदाजी, पुलिस ने कसी कमर

मुंबई, नए साल के जश्न में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। 31 दिसंबर की रात जब पूरा शहर नए साल के स्वागत की तैयारियों में व्यस्त होगा, तब मुंबई पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी आपकी निगरानी कर रहे होंगे। यह जानकारी शनिवार को मुंबई पुलिस प्रवक्ता डीसीपी मंजूनाथ सिंगे ने मीडिया को दी।  सिंगे ने बताया कि सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी जगह-जगह तैनात रहेंगे। शहर की यातायात और कानून व्यवस्था पर निगरानी के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष से शहर पर तगड़ी नजर रखी जाएगी। सीसीटीवी से जोन और रीजन स्तर पर हर गतिविधि को देखा जाएगा। बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और सुरक्षा की अन्य एजेंसियां भी तैनात रहेंगी। कोई भी संदिग्ध गतिविधि या चीज दिखने पर लोग मुंबई पुलिस को ट्वीट, मेसेज या कॉल कर सकते हैं। 

मुंबई पुलिस एहतियातन 30 दिसंबर की शाम से ही जगह-जगह सुरक्षा में कर्मी तैनात कर देगी। खास तौर से चौपाटियों, मनोरंजन की जगहों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा होगी। सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे फोड़ने से रोक लगा दी गई है। शहर में 70 से अधिक स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जाएगी। नशेड़ियों पर नियंत्रण रखने के लिए ट्रैफक पुलिस खास अभियान चला रहा है। ड्रंक ऐंड ड्राइव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था की गई है, जो शहर की विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों पर तैनात रहेगी। 

गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, वर्ली सी-फेस, बैंडस्टैंड, जुहू चौपाटी, मड-मार्वे और अक्सा बीच जैसे पिकनिक स्पॉट पर पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी। पुलिस की मदद के लिए राज्य रिजर्व पुलिस बल, क्यूआरटी, अपराध शाखा पुलिस, कोस्ट गार्ड, आपदा प्रबंधन समिति और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...