हैडलाइन

पनवेल का राजनीतिक माहौल गरमाया, सभा से पहले पनवेलकर की ओर से उपमुख्यमंत्री से पांच सवाल

पनवेल का राजनीतिक माहौल गरमाया,

सभा से पहले पनवेलकर की ओर से उपमुख्यमंत्री से पांच सवाल


पनवेल। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की आज दोपहर 3.30 बजे खारघर में प्रचार सभा होगा. उप मुख्यमंत्री फड़णवीस महायुती प्रत्याशी श्रीरंग बारणे के लिए प्रचार करने खारघर आ रहे हैं.  हालाँकि शिवसेना ठाकरे समूह की स्थानीय नेता लीना गरड ने उपमुख्यमंत्री को सोशल मीडिया पर पांच सवालों पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आव्हान करने से फड़णवीस की सभा के कुछ घंटे पहले ही खारघर में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।


दिलचस्प बात यह है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पनवेल मनपा क्षेत्र के सिडको बस्तियों में साढ़े तीन लाख संपत्ति मालिकों पर दोहरे टैक्स का मुद्दा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा में आया है. मावल लोकसभा क्षेत्र में शिंदे गुट की शिवसेना और महायुती की ओर से श्रीरंग बारणे तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं.  पनवेलकरों के लिए बारने मावल निर्वाचन क्षेत्र में आसानी से उपलब्ध नहीं होने से आलोचना की जा रही हैं. पिछले कई वर्षों से सांसद रत्न पुरस्कार प्राप्त करने के बाद भाजपा और सेना बारने को तीसरी बार जिताने की मांग कर रही है.  हालांकि, पिछले महीने खारघर कॉलोनी से ठाकरे समूह में शामिल हुईं पूर्व नगरसेविका लीना गरड ने पांच सवालों पर प्रचार करने खारघर आए उपमुख्यमंत्री फड़णवीस बारने से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की आवाह्न की है।


गरड का सवाल 

गरड की ओर से किये गए सवालों में सिडको ने ग्राम पंचायतों की तरह कॉलोनी की संपत्तियों पर 64 फीसदी टैक्स छूट क्यों नहीं लागू की, ऐसा सवाल किया है. दूसरा सवाल: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई में पांच सौ वर्ग फुट के घरों को संपत्ति कर से छूट दी गई थी, पनवेल मनपा ने उस मानदंड को लागू क्यों नहीं किया.  राज्य सरकार ने विशेष परियोजना के तहत पलावा शहर को 66 प्रतिशत कर छूट दी, लेकिन सिडको सीमा के तहत संपत्तियों को समान छूट क्यों नहीं दी गई?  चौथा सवाल, जब एक सुविधा एक सेवा कर है तो पनवेल मनपा क्षेत्र में दोहरा कर क्यों लागू किया गया.  5वां सवाल पनवेल मनपा में अन्य मनपाओं की तरह अभय योजना लागू नहीं की गई है. क्या सरकार चुनाव के मद्देनजर इस योजना की घोषणा करेगी?


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...