हैडलाइन

छत्रपति शिवाजी महाराज की जिरेटोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर रख उन्हें महाराज के रूप में प्रस्तुत करना छत्रपति शिवाजी का अपमान है: नाना पटोले



छत्रपति शिवाजी महाराज की जिरेटोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर रख उन्हें महाराज के रूप में प्रस्तुत करना छत्रपति शिवाजी का अपमान है: नाना पटोले


शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले प्रफुल्ल पटेल तत्काल महाराष्ट्र से माफी मांगे



मुंबई। हिंदुस्तान के आराध्य दैवत छत्रपति शिवाजी महाराज का भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार अपमान किया जा रहा है.  राष्ट्रवादी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर छत्रपति शिवाजी महाराज का जीराटोप रखकर छत्रपति शिवाजी महाराज और करोड़ों शिवभक्तों का अपमान किया है. इस अपमान के लिए प्रफुल्ल पटेल जाहिर माफी मांगें, ऐसी मांग महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने की है।

इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं लेकिन इस भगवान का लगातार अपमान किया जा रहा है.  तत्कालीन राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, बीएपीजे प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और कई अन्य लोगों ने महाराज का अपमान किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इस बारे में एक शब्द भी नहीं बोला. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के दौरान भी श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंदगिरि महाराज ने नरेंद्र मोदी की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की थी.  ऐसी चीजें शिवाजी महाराज का अपमान हैं, इसे रोका जाना चाहिए लेकिन यह बढ़ती जा रही है।'


अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मिर्ची के साथ सांसद प्रफुल्ल पटेल ने जमीन सौदे के मामले में ईडी द्वारा पूछताछ की गई थी. देशद्रोही का संबंध वाले प्रफुल्ल पटेल का पापी हाथ छत्रपति शिवाजी महाराज के जिरेटोप को लगा यह शर्मनाक है. इस घटना की कॉंग्रेस पार्टी द्वारा कड़ी निंदा किये जाने का नाना पटोले ने कहा।




Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...