हैडलाइन

गुजरात महाराष्ट्र की फैक्ट्रियां ना ले जाए- शरद पवार

गुजरात महाराष्ट्र की फैक्ट्रियां ना ले जाए- शरद पवार


मोदी सरकार यह व्यापारियों का सरकार – संजय राऊत 

मुंबई। मोदी काल में सत्ता का दुरुपयोग हो रहा है और मोदी की आलोचना करने वालों को जेल में डाला जा रहा है.  गुजरात अपने राज्य में फैक्ट्रियां बनाएं, महाराष्ट्र की फैक्ट्रियां गुजरात में ना ले जाएं.  अब की चुनाव आसान नहीं है, अगर अब हमने गलती की तो उसकी हमें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी ऐसा एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने कहा. उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के प्रचार के लिए आयोजित एक जाहिर सभा में शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी आलोचना की।

उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के प्रचार के लिए कांजूर मार्ग पर एक जाहिर सभा का आयोजन किया गया था.पिछले दस साल में सिलेंडर के दाम दोगुने हो गए हैं. 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने महिलाओं से वोट देने जाते समय सिलेंडर को सलाम करने का आग्रह किया था यह याद दिलाते हुवे शरद पवार ने भाजपा सरकार पर गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया. देश में बहुत से युवा हैं, बेचैन हैं, उनके हाथों को काम नहीं है. लेकिन भाजपा इन युवाओं को नौकरी देने के बजाय महाराष्ट्र की फैक्ट्रियों और उद्योगों को गुजरात में स्थानांतरित कर रही है.  इसकी आलोचना करते हुए शरद पवार ने गुजरात सरकार को अपनी फैक्ट्रियां लगाने और महाराष्ट्र की फैक्ट्रियां न छीनने की सलाह दी.  देश और मुंबई के विकास के लिए शरद पवार ने उत्तर पूर्व मुंबई के मतदाताओं से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल को भारी मतों से जिताने की अपील की।


दस साल में मोदी सरकार ने किसका विकास किया?  केवल बड़े उद्योगपतियों का विकास हुआ.  'अब की बार बीजेपी तड़ीपार' महाराष्ट्र का नारा है.  विकास के लिए वोट करें.  मुझे पूरा विश्वास है कि मेरे मित्र संजय दीना पाटिल भारी बहुमत से जीतेंगे,  यह बात कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कही.

अगर हमें लोकतंत्र बचाना है तो इस कमलाबाई को वृद्धाश्रम भेजने की जिम्मेदारी सभी को उठानी होगी.'   याद रखें कि भाजपा हम सभी की दुश्मन है.'  महाराष्ट्र में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी के नेतृत्व में हर कोई यह लड़ाई लड़ना चाहता है.  मुंबई का निर्माण स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे ने किया था. मोदी-फडणवीस-शाह कोई भी आए, हमने मशाल थामने का फैसला किया है.'  मोदी सरकार व्यापारियों की सरकार है.  मोदी की ताकत सिर्फ ईडी, सीबीआई है.  अगर हमें देश के लोकतंत्र को बचाना है तो मेरा दृढ़ विश्वास है कि संजय दीना पाटिल और मशाल चिन्ह बहुमत से जीतेंगे. ऐसा शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने कहा है।


आज कांजुरमार्ग पूर्व क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना नेता, राज्यसभा सांसद संजय राऊत, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, कांग्रेस विधायक भाई जगताप की उपस्थिति में भाजपा को तड़ीपार कर मशालाली को संसद में लाने का निर्णय लिया गया।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...