हैडलाइन

नवी मुंबई में नरेश म्हस्के का प्रचार अभियान पूरे जोरों पर आया नजर

नवी मुंबई में नरेश म्हस्के का प्रचार अभियान पूरे जोरों पर आया नजर

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के पांचवें अंतिम चरण में चुनाव प्रचार की तोप आज ठंडी पड़ गईं. 20 मई को वोटर राजा प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में बंद कर देंगे. ठाणे लोकसभा क्षेत्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच सीधी टक्कर है. नवी मुंबई में महायुति उम्मीदवार नरेश म्हस्के का प्रचार
अभियान पूरे जोरों पर नजर आया. नवी मुंबई बीजेपी जिला अध्यक्ष संदीप नाईक म्हस्के के प्रचार का मोर्चा संभालते दिखे।

नवी मुंबई की भूमिका होगी निर्णायक

महायुति सीट आवंटन में ठाणे लोकसभा उम्मीदवारी की घोषणा देर से की गई. ठाणे लोकसभा सीट पर बीजेपी लड़ेगी या शिवसेना? यह उत्सुकता थी.  आख़िरकार सीट बंटवारे में यह सीट शिवसेना के खाते में चली गई. चुनाव प्रचार के लिए कुछ ही दिन बचे थे. लेकिन इस दौरान भी जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने एक सुनियोजित प्रचार रणनीति अपनाते हुए ऐरोली और बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में नरेश म्हस्के का अभियान चलाया. बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशभर में 400 और महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा सीटें जीतने का नारा दिया है. पुरे राज्य का ध्यान ठाणे लोकसभा क्षेत्र की ओर था. इन निर्वाचन क्षेत्रों में नवी मुंबई की भूमिका निर्णायक होगी. नवी मुंबई को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. 2019 में विधायक गणेश नाईक के बीजेपी में शामिल होने के बाद नवी मुंबई बीजेपी का गढ़ बन गया. दो साल पहले संदीप नाईक को बीजेपी का जिला अध्यक्ष चुना गया था. इसके बाद नवी मुंबई में बीजेपी का संगठन मजबूत हो गया. दरअसल, पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी के सबसे ज्यादा कार्यक्रमों और गतिविधियों को क्रियान्वित करने वाले जिले के रूप में नवी मुंबई बीजेपी की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

प्रचार में नाईक ने झोंकी पूरी ताकत 

नवी मुंबई में साढ़े आठ लाख मतदाता हैं. ठाणे लोकसभा के छह विधानसभा क्षेत्रों में से ऐरोली और बेलापुर दो विधानसभा क्षेत्र हैं. नवी मुंबई के मतदाता लोकसभा चुनाव नतीजों की दिशा तय कर सकते हैं. उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने खुद नवी मुंबई में कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी और महायुती के उम्मीदवार नरेश म्हस्के को जिताने की अपील की थी. जिला अध्यक्ष संदीप नाईक  ने अभियान की रणनीति बनाई और नरेश म्हस्के के लिए नवी मुंबई मे पिछले पंद्रह दिनों से दीघा से बेलापुर तक चुनाव प्रचार, वार्ड और बोर्डवार बैठकें, विभिन्न सामुदायिक सभाएं, नुक्कड़ सभाएं, घर-घर संपर्क आदि के माध्यम से  व्यापक प्रचार अभियान चलाया. नरेश म्हस्के के लिए  किया गया एक वोट नरेंद्र मोदी के लिए वोट है. जिला अध्यक्ष संदीप नाईक  ने देश के विकास के लिए वोट करने और देश को सुरक्षित रखने के लिए वोट करने की अपील की. विधायक गणेश नाईक सहित जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक ने नरेश म्हस्के के
प्रचार में पुरी ताकद झोक दी।

मताधिकार का प्रयोग कर अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करें- संदीप नाईक, जिला अध्यक्ष 

20 मई को ठाणे लोकसभा के लीये मतदान होगा. जिला अध्यक्ष संदीप नाईक  ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवी मुंबईवासी नरेश म्हस्के को भारी मतों से  जिताकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे. जिला अध्यक्ष संदीप नाईक  ने प्रतिक्रिया दी है कि नवी मुंबई 4 जून को नरेंद्र मोदी की महाविजय और नरेश म्हस्के की जीत का जश्न मनाएगी. उन्होने नागरिकों से अपील की है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन करें।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...