हैडलाइन

बस शेल्टर शेड की कमी से यात्रियों की दुर्दशा

बस शेल्टर शेड की कमी से यात्रियों की दुर्दशा

नवी मुंबई। नेरुल सेक्टर 28 में श्री गणेश सोसायटी के सामने के बस स्टैंड पर शेल्टर शेड की कमी के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है. यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है. जिसके कारण नवी मुंबई मनपा परिवहन विभाग इस ओर ध्यान देकर जल्द से जल्द शेल्टर शेड स्थापित करने की मांग की जारी है।

नवी मुंबई मनपा की स्वतंत्र परिवहन सेवा कार्यरत है. परिवहन प्राधिकरण द्वारा यात्रियों के लिए विभिन्न स्थानों पर बस शेल्टर शेड का निर्माण किया गया है. हालांकि नेरुल के सेक्टर 28 में नेरुल स्टेशन की ओर जाने वाले बस के यात्रियों के लिए अभी तक बस शेल्टर शेड का निर्माण नहीं किया गया है. इस मार्ग पर बस संख्या 18, 20, 22, 15 के साथ ही बेस्ट की बस संख्या 502 नियमित रूप से चलती है, लेकिन पिछले कई वर्षों से यात्रियों के लिए कोई बस सुविधा शेड नहीं है. जिसके कारण इस जगह पर तेज धूप एंव बरसात में भी यात्रियों को खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है।

कोड-

नवी मुंबई मनपा परिवहन विभाग द्वारा बस शेल्टर शेड के निर्माण के लिए सामग्री की निविदा का काम अंतिम चरण में है. नेरुल सेक्टर 28 में निरीक्षण के बाद उस स्थान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- योगेश कडूस्कर, व्यवस्थापक, नवी मुंबई परिवहन विभाग


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...