हैडलाइन

जिलाध्यक्ष नाईक द्वारा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना

जिलाध्यक्ष नाईक द्वारा कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना

नवी मुंबई। महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण में राज्य की निगाहें टिकी ठाणे लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान हुआ. महायुती की जीत के लिए एवं विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी निष्ठापूर्वक रात दिन कठोर परिश्रम किये जाने के कारण जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने इन सभी के मेहनत की सराहना की है।

महायुति द्वारा ठाणे लोकसभा सीट की उम्मीदवार की घोषणा आखिरकार देर से की गई. चुनाव प्रचार के लिए उंगलियों पर गिने जा सकने वाले दिन बचे थे. इतने कम समय में भी नवी मुंबई में प्रत्याशी नरेश म्हस्के को घर-घर पहुंचाने का काम किया गया. लोकनेता विधायक गणेश नाईक, पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव नाईक और ऐरोली विधानसभा चुनाव प्रमुख सागर नाईक के नेतृत्व में महायुती ने ऐरोली विधानसभा क्षेत्र में व्यापक प्रचार किया, जबकि जिला अध्यक्ष संदीप नाइक के नेतृत्व में बेलापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया गया।

4 जून को महायुती की जीत का जश्न मनाया जाएगा- जिला अध्यक्ष संदीप नाईक 

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस खुद नवी मुंबई आए और कार्यकर्ताओं से बातचीत की. उनका अमूल्य मार्गदर्शन भी मिला. यहां के राजनीतिक विशेषग्यों का मानना ​​है कि नवी मुंबई में नरेश म्हस्के का योजनाबद्ध और प्रभावी प्रचार अभियान महायुति की जीत सुनिश्चित करेगा. भाजपा की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं. बीजेपी एक परिवार है.  जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने अब की बार चार और फिर एक बार मोदी सरकार के नारे को साकार करने के लिए अथक प्रयास करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि 4 जून को महायुती की जीत का जश्न मनाया जाएगा।


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...