हैडलाइन

अपने मूलुक में भी केसरिया फहराने मुंबई के भाजपाई यूपी पहुँचे

अपने मूलुक में भी केसरिया फहराने मुंबई के भाजपाई यूपी पहुँचे 

●ग्लोबल चक्र न्यूज 

मुंबई:  दुर्गाकुंड,शीतलामाता और विंध्याचलपुरी को केसरिया रंग में रंगने के लिए मुंबापुरी के भाजपाई उत्तरप्रदेश पहुँच गये हैं, यह जानकर भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने दी.  उन्होंने बताया कि वाराणसी और भदोही संत रविदास नगर में प्रचार करने श्री मिश्र के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था मंगलवार को मुंबई से यहाँ पहुँचा। मिश्र के अनुसार नये भारत के निर्माण को सपोर्ट करने मुंबई से हम लोग आये हैं वोट कराने व जो यहाँ के मतदाता हैं वे सब वोट करने आये हैं। 

           'कभी रोज़गार की तलाश में हमारे पुरखे यूपी से मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे महानगरों में गये। प्रतिभाओं का सतत पलायन होता रहा' ऐसा कहते हुए मुंबई के भाजपा नेता अमरजीत मिश्र बताते हैं कि पूर्वांचल सदियों से बदहाल रहा और पूर्वांचल के नेता देश भर की राजनीति करने का मुग़ालता पालते रहे। पर आज योगी आदित्यनाथ जैसे सूबे के मुखिया हैं जिन्होंने यूपी का चेहरा बदल दिया। 

            चौरींबाजार में भाजपा प्रत्याशी डॉ विनोद बिंद के समर्थन में जनसंपर्क करने के बाद फडणवीस सरकार में फ़िल्मसिटी के उपाध्यक्ष रहे अमरजीत मिश्र ने कहा कि २०१७ के पहले के बारे में लोगों का अलग मत था। आज योगी के नेतृत्व में विकास के मामले में यूपी दुनिया के साथ कदमताल कर रही है। यह सुखद स्थिति है। हम तो मोदी व योगी के योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने पूर्वांचल के चुनाव में आये हैं। 

         भाजपा नेता ने कहा कि उत्तरप्रदेश जातिवाद के मकड़जाल से निकल कर विकास के हाई वे पर आया है। अब यह जातिवाद व परिवारवाद की संकीर्ण सोच में फँसनेवाला नहीं है। इन दोनों लड़कों की नौटंकी में यूपी के लोगों को कोई रस नहीं।यूपी के लोगों की सोच भी आत्मनिर्भर हो गई है। श्री मिश्र के साथ भाजपा नेता शशीधर शुक्ला, चंद्रप्रकाश मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, वसई विरार भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, पुणे से प्रदेश उत्तरभारतीय मोर्चा के सुनील गुप्ता, आनंद यादव , एल बी सिंह , रवि सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पूर्वांचल पहुँचे।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...