हैडलाइन

पार्टी का आदेश ठुकराने वालों पर होगी कार्रवाई: पवार

मुंबई, राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि अहमदनगर मनपा के महापौर चुनाव में भाजपा का साथ देने वाले राकांपा नगरसेवकों और पार्टी के आदेश न मानने वाले पार्टी नेताओं पर कार्रवाई होगी। पवार ने कहा कि आगामी 5 जनवरी को पार्टी की पहले से ही बैठक तय है। इस बैठक में पार्टी के स्पष्ट आदेश के बावजूद भाजपा के महापौर को समर्थन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पवार ने कहा, 'भाजपा के समर्थन का फैसला मुझे बिल्कुल मान्य नहीं है। इस बारे में विधायक संग्राम जाधव (राकांपा के स्थानीय विधायक) ने मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने केडगांव हत्या प्रकरण की वजह भी बताई थी, लेकिन मैंने इसे नहीं माना था। मैंने उनसे कहा था कि वह अलग मुद्दा है उस मुद्दे पर हम लोग अलग स्तर पर लड़ेंगे। मैंने साफ-साफ ताकीद की थी कि केडगांव की वजह से भाजपा को समर्थन मत दो। मेरे इतना कहने के बावजूद किसी अन्य नेता के निर्देश की जरूरत ही नहीं थी। इसके बावजूद कल विधायक जगताप ने मीडिया से कहा कि भाजपा को समर्थन न देने के बारे में पार्टी के कोई निर्देश नहीं थे।' पवार ने कहा कि अगर विधायक जगताप ने मीडिया से ऐसा कहा है, तो वह झूठ बोल रहे हैं। उन्हें मैंने और पार्टी दोनों ने भाजपा के साथ न जाने को कहा था।

लोकसभा सीटों फैसला अंतिम चरण में

शरद पवार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए राज्य की लोकसभा सीटों के बंटवारे के लिए कांग्रेस के साथ चल रही बातचीत अब अंतिम चरण में हैं। जिन आठ सीटों पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है उन पर हम लोग एक साथ बैठकर फैसला करेंगे। इन आठ सीटों के बारे में कांग्रेस-राकांपा में से किसकी कितनी ताकत है, किसके कितने विधायक हैं, किसे कितने वोट मिले थे, इन सब बातों पर विचार कर फैसला लिया जाएगा।



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...