हैडलाइन

दलित पैंथर्स की 44वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

दलित पैंथर्स की 44वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई


मुंबई। बुधवार 29 मई की शाम चैत्यभूमि मुंबई में दलित पैंथर्स की 44वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता दलित यूथ पैंथर के अध्यक्ष नीलेश मोहिते ने की जबकि सूत्रसंचालन धम्मू आगरकर ने किया. कार्यक्रम में शाहिर संदेश उमप, शाहिर चंद्रकांत शिंदे, अश्विन निहवाने, विनोद विद्याधर ने बुद्ध, भीम, पैंथर गीतों का सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छात्र नेता राहुल सोनपिम्पले को इस वर्ष के पैंथर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.  दलित पैंथर के सह-संस्थापक ज वी पवार, वरिष्ठ पैंथर, रिपब्लिकन नेता अर्जुन डांगले, पैंथर नेता सुरेश केदारे ने मार्गदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पैंथर नेता सुमेध जाधव, पत्रकार दीपक पवार, विद्रोही कवि बबन सर्वदे, पूर्व न्यायाधीश आदर्श सोनावणे उपस्थित थे. इस अवसर पर रक्तचाप शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंद छात्रों को स्कूल सामग्री वितरित की गई. कार्यक्रम में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


Most Popular News of this Week