हैडलाइन

राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के पोस्टर जलाए गए जूते मार कर निषेध प्रदर्शन

राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) शरद पवार गुट के नेता  जितेंद्र आव्हाड के पोस्टर जलाए गए जूते मार कर निषेध प्रदर्शन

मुंबई। शरद पवार गुट राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ पूरे महाराष्ट्र में रोष व्याप्त हुआ है। भाजपा द्वारा अनेकों स्थान पर निषेध प्रदर्शन कार्यक्रम आज सुबह से हो रहे हैं। 
जितेंद्र आव्हाड ने महाराष्ट्र में मनुस्मृति स्कूल शिक्षा में पढ़ाई जाने के विषय को लेकर महामानव डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के पोस्टर को फाड़ा और आहुति दे दी। संविधान के रचयिता डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जी के इस अवमान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया है। 

आज ३० मई को पूरे महाराष्ट्र में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी इकाई पर जितेंद्र आव्हाड के पुतले पोस्टर जलाए गए और साथ ही जूते मारो प्रदर्शन भी हुआ। उत्तर मुंबई भाजपा इकाई ने कांदिवली पश्चिम में जिला कार्यालय के पास स्वामी विवेकानंद मार्ग पर ऐसा ही एक निषेध प्रदर्शन कार्यक्रम किया।  पूर्व समाज कल्याण मंत्री, विधायक भाई गिरकर, वि.योगेश सागर, वि.सुनील राणे ने जितेंद्र आव्हाड के इस निंदनीय कृत्य की घोर निन्दा की। अपने अपने भाषणों में इन सभी विधायकों ने जितेंद्र आव्हाड को हिरासत में लेने की मांग रखी। बारंबार जितेंद्र आव्हाड द्वारा महापुरुषों के अपमान होने की बात से नाराज सभी भाजपाई पार्षदों कार्यकर्ता पदाधिकारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। 
इस अवसर पर जितेंद्र आव्हाड के पोस्टर जलाए गए और बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने आव्हाड के मुंह पर जूते मारकर अपना आक्रोश जताया। 
मुंबई भाजपा के सचिव एड ज्ञानमूर्ति शर्मा, युनुस खान, पूर्व पार्षद शिवकुमार झा, कमलेश यादव, बाला तावड़े, संगीता शर्मा, उत्तर मुंबई भाजपा जिला महासचिव दिलीप पंडित, निखिल व्यास, प्रचार प्रमुख  नीला सोनी राठोड़, रेशमा टक्के और असंख्य पदाधिकारी इस निषेध प्रदर्शन में शामिल हुए।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...