हैडलाइन

जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के नेतृत्व में नवी मुंबई से नरेश म्हस्के की जीत का मार्ग हुआ आसान

जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के नेतृत्व में नवी मुंबई से नरेश म्हस्के की जीत का मार्ग हुआ आसान


नवी मुंबई। ठाणे लोकसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार नरेश म्हस्के ने शानदार जीत हासिल की.   इस जीत में नवी मुंबई भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक के नेतृत्व में नवी मुंबई में महायुती का प्रभावी और सुनियोजित चुनाव अभियान निर्णायक रहा है. इसके सकारात्मक परिणाम मंगलवार को देखने को मिला हैं. भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी निष्ठापूर्वक महायुती की जीत और विकसित भारत के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए समर्पित हैं दिन-रात की मेहनत से महायुति की जीत हुई है, ऐसा जिला अध्यक्ष संदीप नाईक ने कहा।


महायुति द्वारा ठाणे लोकसभा के उम्मीदवार की घोषणा देरी से की गई. चुनाव प्रचार के लिए उंगलियों पर गिने जा सकने वाले दिन बचे थे.   अनुमान लगाया जा रहा था कि देर से उम्मीदवार की घोषणा होने से महायुती पर असर पड़ेगा.  लेकिन इतने कम समय में भी नवी मुंबई में प्रत्याशी नरेश म्हस्के को घर-घर पहुंचाने का काम किया गया. लोकनेता विधायक गणेश नाईक, पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक और ऐरोली विधानसभा चुनाव प्रमुख सागर नाईक के नेतृत्व में ऐरोली विधानसभा क्षेत्र में महायुति का व्यापक प्रचार किया गया. जिला अध्यक्ष संदीप नाइक के नेतृत्व में नरेश म्हस्के के प्रचार के लिए बेलापुर विधानसभा क्षेत्र को निचोड़ा गया. लोकनेता विधायक गणेश नाईक, पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव नाईक, जिला अध्यक्ष संदीप नाईक, पूर्व महापौर सागर नाईक सहित पूर्व महापौर, वरिष्ठ जन प्रतिनिधि ने सुपर वॉरियर्स के रूप में भूमिका निभाई। 

असहनीय गर्मी में भी जुटे रहे

802 बूथ स्तर से शुरू हुई यह चुनावी यात्रा महाअभियान यात्रा, प्रचार दौर, वार्ड-वार्ड वार बैठकें, नुक्कड़ सभाएं, घर-घर संपर्क तक पहुंची. 200 से अधिक चुनाव प्रचार बैठकें और प्रचार दौर, प्रचार यात्राएं, बाइक रैलियां आयोजित की गईं. दैनिक अभियान की योजना बनाने के लिए कई बैठकें आयोजित की गईं.  बूथ समिति, शक्ति केंद्र प्रमुख, विस्तारक, महायोद्धाओं सहित संगठन के हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने अथक परिश्रम किया. भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए असहनीय गर्मी में भी जुटे रहे.  उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस खुद नवी मुंबई आए और कार्यकर्ताओं से बातचीत की9 उनका अमूल्य मार्गदर्शन भी मिला. नवी मुंबई में योजनाबद्ध और प्रभावी प्रचार अभियान के कारण ही महायुति के उम्मीदवार नरेश म्हस्के की जीत हुई है।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...