हैडलाइन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से नेरुल में वृक्षारोपण 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से नेरुल में वृक्षारोपण 



नवी मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, नवी मुंबई की ओर से, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेरुल सेक्टर 20 के ज़ोटिंग देव इलाके में नवी मुंबई जिला अध्यक्ष नामदेव भगत की पहल पर स्वदेशी फल और हर्बल औषधीय पेड़ों का रोपण किया गया। 
     राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार समूह) के जिला अध्यक्ष नामदेव भगत ने कहा कि ज़ोटिंग भगवान आगरी कोली का प्राचीन मंदिर है. ज़ोटिंग देव क्षेत्र में जमीन सिडको प्रशासन द्वारा धार्मिक संस्थानों के विकास के लिए दी गई थी. उक्त भूमि नवी मुंबई मनपा प्रशासन द्वारा हमें सौंप दी गई है और यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है. भगत ने कहा कि जोतिंग देव क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित कर प्रथम चरण में 10 करोड़ रुपये खर्च कर वंहा पर्यावरण पूरक सुनियोजित उद्यान विकसित करने की मांग मनपा प्रशासन से किये है।
         इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष किशोर पाटिल, नवी मुंबई महिला अध्यक्ष शोभा चांगुले, उपाध्यक्ष देवकी शिंदे, सुमित्रा पवार, साधना वाणी, क्षेत्रीय सचिव सामाजिक न्याय विभाग, सीमा अगवाणे, बालासाहेब जरे, राकेश सुतार, हरिराम घरत आदि ने जोटिंग देव क्षेत्र में नीम, करंज, जंभुल, शेवगा, इमली, पिंपल, आम, वड आदि जैसे स्वदेशी हर्बल फलों और वनस्पतियों का वृक्षारोपण किये. उक्त वृक्षारोपण को सफल बनाने में कविता शास्त्री, जयश्री ओहोल, कांता हुले, मनोज गपत, बंडू कांबले, रवींद्र कांबले, हेमकांत निकम आदि का बहुमूल्य सहयोग मिला।


Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...