हैडलाइन

हाइवे पर डंफर चालकों की मनमानी

हाइवे पर डंफर चालकों की मनमानी


नवी मुंबई। नवी मुंबई के ठाणे- बेलापुर हाइवे और उरण फाटा से उरण रोड पर भारी वाहनो व डंफर चालको का मनमानी कार्यभार शुरू है. लेकिन प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधी हुई दिखाई दे रही है, जिसके कारण मोटरसाइकिल चालकों और सवारों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि ठाणे बेलापुर हाइवे और उरण फाटा से उरण तक बड़े- बड़े वाहन चालको द्वारा मनमर्जी तरीके से वाहन में ओवरलोड समान भरकर परिवहन किया जा रहा है. इसके अलावा डंफर चालक डंफर में गिट्टी व भूसा ओवरलोड भरकर बिना ढंके तेज रफ्तार परिवहन कर रहे है. जिसके कारण कई बार मोटरसाइकिल चालको को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ है. हालांकि प्रशासन आंखों पर पट्टी बांधी दिखाई दे रही है. बताते चले कि नवी मुंबई के उलवे और उरण के द्रोणागिरी से हर रोज हजारो लोग बेलापुर वाशी के साथ अन्य जगहों पर आते- जाते रहते है. लेकिन बेलापुर खाड़ी ब्रिज के उपर रात को कंटेनर पार्क करने के साथ इन डंफर चालको द्वारा मनमर्जी तरीके से भूसा और खड़ी का परिवहन किये जाने से गाड़ी में भरे भूसा और गिट्टी के टुकड़े उड़कर चालको एंव सवारों को चोट पहुंचाती है. जिसके कारण अनेको बार कई जानलेवा दुर्घटनाएं हो चुकी है. जिसके कारण खुले में इस तरह से परिवहन करनेवाले चालको पर कार्यवाई की मांग नागरिको द्वारा जारी है।


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...