मुख्यालय के सभी विभागों का आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने अचानक किये दौरा,
सुधार का निर्देश
नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा के कार्यभार लोकाभिमुख और गतिशील बनाने के साथ-साथ आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे कार्यालय अनुशासन पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं. सोमवार को उन्होंने बिना किसी कल्पना के मुख्यालय के सभी विभागों का दौरा किये. इस मौके पर उनके साथ प्रशासन विभाग के उपायुक्त शरद पवार भी मौजूद थे. इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है तथा प्रत्येक विभाग प्रमुख उनके अधीनस्थ कर्मचारी समय पर कार्यालय आ रहे है यह सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिये।
बता दे कि मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे अचानक सोमवार को मनपा मुख्यालय के सभी विभागों का दौरा किये. इस दौरान आयुक्त ने कार्यालय में कूड़ा-कचरा एवं दस्तावेज को सरकारी नियमों के अनुरूप अलमारी में रखा जाये तथा विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में इसका क्रियान्वयन हो रहा है, ऐसा निर्देश दिये. प्रत्येक विभाग में नागरिकों के बड़ी संख्या में आने से सुंदरता में खलल न पड़े इस तरह स्वच्छ सर्वेक्षण और माझी वसुन्धरा अभियान के संदेशों को प्रसिद्ध करने का सुझाव आयुक्त ने दिया..शौचालयों का निरीक्षण करते हुए और अधिक सुधार के निर्देश देते हुए वाटर कूलर की आंतरिक सफाई के साथ-साथ उसके आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर भी पूरा ध्यान देने के निर्देश दिये. आयुक्त ने निर्देशित किया कि सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली को सक्षम बनाते हुए आंतरिक प्रबंधन को और अधिक सुव्यवस्थित किया जाए ताकि स्थान की जानकारी शीघ्रता से उपलब्ध करायी जा सके. आपातकालीन प्रबंधन कक्ष को हमेशा सतर्क रहना चाहिए. साथ ही नागरिकों द्वारा प्राप्त संदेशों को उस स्थान पर दिनांक एवं समय सहित रिकार्ड करने तथा जिस विभाग से संबंधित हों, उन्हें त्वरित सूचना देने की व्यवस्था को भी सख्ती से लागू करने का निर्देश आयुक्त ने दिया. आयुक्त के माध्यम से बताया गया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कक्ष में संचार हेतु हॉटलाइन एवं टेलीफोन लाइनें क्रियाशील रहें. आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने यह भी निर्देश दिया कि मनपा मुख्यालय की तरह विभाग के कार्यालयों और अन्य कार्यालयों में भी इस तरह की कार्यप्रणाली अमल में लाई जाए।