हैडलाइन

विश्व कप की निराशा से उबरकर ओलिंपिक पर ध्यान लगाने की जरूरत: मनप्रीत

नई दिल्ली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने शनिवार को कहा कि टीम को पुरूष हॉकी विश्व कप में क्वॉर्टरफाइनल में मिली हार की निराशा से उबरकर 2020 तोक्यो ओलिंपिक के लिये क्वॉलिफाइ करने की चुनौती पर ध्यान लगाने की जरूरत है। पुरुष टीम अब सत्र की शुरुआत मार्च में मलयेशिया के इपोह में होने वाले सुल्तान अजलन शाह से करेगी और ओलिंपिक क्वालीफायर के लिए भी तैयारियों में जुटेगी। 

मनप्रीत ने कहा, ‘हमारे लिए 2018 की निराशा से उबरकर आगे बढ़ना अहम है। हर टूर्नमेंट से हमें कुछ न कुछ सबक सीखने को मिलते हैं, भले ही नतीजा कुछ भी रहा हो और इस बार भी जब हम फरवरी में राष्ट्रीय शिविर के लिए इकट्ठे होंगे तो एक इकाई के रूप में मिलेंगे और चर्चा करेंगे कि किन चीजों में सुधार की जरूरत है।’ 

उन्होंने कहा, ‘2020 ओलिंपिक खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करने का सफर काफी चुनौतीपूर्ण होगा और निश्चित रूप से क्वॉलिफाइ करने का आदर्श तरीका एशियाई खेल जीतकर होता जैसा हमने 2014 में किया था। लेकिन हमें ध्यान लगाए रखना होगा।’ 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...