हैडलाइन

शहरी भाग के नागरिकों को 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की शिवसेना (उ.बा.ठा ) की मांग

शहरी भाग के नागरिकों को 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली देने की शिवसेना (उ.बा.ठा ) की मांग

नवी मुंबई। शहरी क्षेत्रों के निवासियों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाए ऐसी मांग शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नवी मुंबई ने महावितरण को एक निवेदन द्वारा की है. यह आंदोलन अब पूरे प्रदेश में किये जाने की जानकारी सेना नेताओं ने दिया है. राज्य में बिजली प्रचुर मात्रा में होने का दावा किया जा रहा है.  इसलिए अब मध्यम वर्ग को 300 यूनिट तक बिजली भुगतान माफ करने के लिए महावितरण के कार्यकारी अधिकारी संजय पाटिल से एक निवेदन देकर किया गया है।

बता दें कि इस मांग को लेकर मंगलवार को शिवसेना(उबाठा) द्वारा वाशी स्थित महावितरण कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया.  इस दौरान बढ़ती महंगाई के बीच मध्यम वर्ग को राहत देना जरूरी मानते हुए जिला अध्यक्ष विट्ठल मोरे ने यह मांग की है.  महायुती सरकार शहरी भागो के मध्यम वर्ग और गरीबों के प्रति उपेक्षा कर रही है. शिवसेना जिला प्रमुख विट्ठल मोरे ने कहा कि बिजली की बढ़ती दर चिंता का विषय है और ऐसी सेवा कम से कम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों से पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि सेवा भाव को बनाए रखने के लिए प्रदान की जानी चाहिए.  इसके अलावा नवी मुंबई में अधिकांश जगहों पर हो रही बिजली खंडित की समस्याओं को लेकर भी ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई है।


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

गोरेगाव (पश्चिम) येथील मृणाल गोरे उड्डाण पुलाच्या राम मंदिर मार्ग ते रिलीफ...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची...

धमक्यांना न घाबरता जनतेची सेवा सुरूच राहणार; पोलिस आणि महानगरपालिका...

चेंबूरमध्ये ‘तुंबाडची...

सध्या राज्यभरातील चित्रपटगृहांमध्ये प्रेक्षकांची मने जिंकणाऱ्या मराठी...

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने रचा...

भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी Adani Green Energy Limited (AGEL) ने गुजरात के खवड़ा में...

मुंबईकरांनी पाण्याचा...

मुंबई महानगरात १० टक्के पाणी कपात लागू करण्यात आली असून, तिची अंमलबजावणी...

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...