हैडलाइन

रामदास आठवले के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन संपन्न



रामदास आठवले के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन संपन्न

ग्लोबल चक्र- संध्या श्रीवास्तव

मुंबई। मुंबई:रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(आठवले)के अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय व आधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन सम्पन्न हुआ. वरली के नेहरू तारामंडल सभाग्रह में आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे और विशेष अतिथि नागरिक अन्न आपूर्ति राज्य मंत्री छगन भुजबल ने सामूहिक रूप से रामदास आठवले के जीवन पर आधारित मराठी पुस्तक,सहवासातले आठवले,का विमोचन उनकी उपस्थिति में किया।

सुशील कुमार शिंदे ने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए कहा कि संघर्ष नायक रामदास आठवले के जीवन पर आधारित पुस्तक के लेखन और संकलन के लिए चन्द्रमणी जाधव और प्रवीण मोरे की इस बात के लिए सराहना करता हूँ की उन्होंने एक ऐसे लोकप्रिय जननेता रामदास आठवले के बारे में लिखा है जिन्होंने देश के दलित और शोषित लोगों के उत्थान के लिए अपने राजनीतिक जीवन के आरम्भिक काल से लेकर आज तक संघर्ष जारी रखा है. आज के युवापीढ़ी को इस पुस्तक से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. छगन भुजबल ने रामदास आठवले को अपना एक अच्छा दोस्त बताते हुए उनके साथ में काम करने का अनुभव को सभागार में उपस्थित लोगों को सविस्तार पूर्वक बताया।उन्होंने यह भी कहा कि सम्पूर्ण हिन्दुस्तान और खासकर महाराष्ट्र में रामदास आठवले से प्रेम करने वालों को यह पुस्तक एक इतिहास के रूप में पढ़ने के लिए काफी है।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अविनाश महातेकर,वरिष्ठ साहित्यकार शरण कुमार लिंबाले उद्योगपति मंदार भारदे,भदंत महाथेरो राहुल बोधी,सीमा रामदास आठवले प्रदेश अध्यक्ष राजा सरवदे,बाबूराव कदम,गौतम सोनावणे,सुरेश वार्शिग,दयाल बहादुरे,सिद्धार्थ कसारे,पप्पू कागदे,श्रीकान्त भालेराव,आशा लांडगे,चंद्रकान्त सोनकांबले,उषा रामलू,हरिहर यादव,संजय डोलसे के अलावा मुंबई के तमाम साहित्यिक,राजनितिक,शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे. पुस्तक विमोचन समारोह का सूत्र संचालन संतोष खामगावकर तथा सभी अतिथिओं को शाल और गुलदस्ता भेंट कर प्रवीण मोरे ने उनका अभिनंदन और दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो:कपिलदेव खरवार


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...