राहुल गांधी का अपमान करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करें- एडवोकेट रवि प्रकाश जाधव
मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से बदनामी करने वाले सुधीर बहिरवड़े और भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि प्रकाश जाधव ने शिकायत दर्ज कराई है।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के बारे में सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाकर दोनों गुटों के बीच दरार निर्माण करने का भाजपा और अन्य पदाधिकारी कुकृत्य कर रहे हैं. भाजपा और अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की फोटो का अपमान करते वीडियो वायरल किये हैं. इस संबंध में वकील रवि प्रकाश जाधव शिकायत दर्ज कराने के लिए कोलाबा पुलिस स्टेशन पहुंचे. वकील रवि प्रकाश जाधव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 और भारतीय न्यायिक संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज करा सुधीर बहिरवाडे और भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का मांग किया. इस दौरान कोलाबा के ब्लॉक अध्यक्ष राजू पवार समेत कांग्रेस नेता रामप्रवेश मिश्रा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।