हैडलाइन

खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई करने का आयुक्त का आदेश

खतरनाक इमारतों पर कार्रवाई करने का आयुक्त का आदेश

धोखादायक घरों पर चला मनपा का बुलडोजर


पनवेल। नवी मुंबई में हुई घटना के बाद पनवेल मनपा भी अब एक्शन मोड़ पर है. पनवेल मनपा की हद्द के सभी खतरनाक इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई करने का आदेश आयुक्त मंगेश चितले ने दिया है. इस पृष्ठभूमि पर उपायुक्त बाबासाहेब राजले ने विभाग प्रमुख सदाशिव कवठे के साथ मंगलवार को सभी चार वार्डों में खतरनाक इमारतों का निरीक्षण किया।

बरसात के मौसम में खतरनाक इमारतों, मकानों के गिरने और जनहानि तथा आर्थिक क्षति की घटनाएं होती रही हैं.  इस पृष्ठभूमि में मनपा क्षेत्र में कुल 79 खतरनाक इमारतों में से 47 इमारतों पर कार्रवाई की गई है. साथ ही बाकी खतरनाक इमारतों में बिजली और पानी की सप्लाई बंद करने की कार्रवाई की जा रही है. इस बीच वार्ड समिति ड पनवेल के अंतर्गत बालसराफ चाल, सिटी सर्वे नं.  289, पोदि नं.2, नवीन पनवेल को खतरनाक घोषित किया गया था, तदनुसार इस खतरनाक चाल को खाली करने और ध्वस्त करने के लिए एक नोटिस जारी किया गया था. जिसके बाद मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मदद से चाली को खाली कराया गया. इसके अलावा हाल ही में वार्ड समिति ड पनवेल में थाना नाका के पास एक खतरनाक बंगले पर भी बेदखली की कार्रवाई की गई है.  थाना नाका रोड पर पनवेल मनपा के खतरनाक स्टाफ क्वार्टरों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई.  इसके साथ ही टपाल नाके पर बनी तीन मंजिला खतरनाक इमारत 'बुरहानी मंजिल' को भी खाली कराने की कार्रवाई जारी है।


Most Popular News of this Week

संसदीय गटनेते डॉ श्रीकांत...

मुंबई, ता. 6 : केंद्रीय निवडणूक आयोगाच्या वतीने देशभरात राबविल्या जाणाऱ्या...

बालचित्रकला स्पर्धा म्हणजे...

माननीय महापौर आयोजित ‘माझी मुंबई’ या संकल्पनेवर आधारित ‘जागतिक कीर्तीचे...

महात्मा ज्योतिबा फुले आणि...

क्रांतीसुर्य महात्मा ज्योतिबा फुले यांची २०० वी जयंती व महामानव भारतरत्न...

सलग ५ तास चाललेल्या संयुक्त...

मुंबई महानगरात सुरू असलेली रस्ते काँक्रिटीकरण कामे, महानगरपालिकेच्या...

मुंबई युवक काँग्रेसच्या...

नरेंद्र मोदी यांनी २०१४ साली मोठी आश्वासने देऊन सत्ता मिळवली. वर्षाला २...

गडकरींच्या हस्ते बॉक्सिंग...

नागपूरमध्ये सुरू असलेल्या U-17 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चॅम्पियनशिपला आज एक...