हैडलाइन

14 साल से महिला कोमा में, हुई प्रेग्नेंट!

करीब 14 साल से कोमा में रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है. इसके बाद पुलिस यौन हिंसा की आशंका को लेकर जांच कर रही है. सवाल उठ रहे हैं कि महिला जिस हालत में थी, वह किसी को संबंध बनाने के लिए सहमति कैसे दे सकती है? thesun.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला अमेरिका के एरिजोना का है. सूत्रों के मुताबिक, महिला की डिलिवरी से पहले हॉस्पिटल के स्टाफ को भी नहीं पता था कि वह प्रेग्नेंट है. अब अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बच्चे का पिता कौन है.

महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है. करीब 14 साल पहले डूबने की वजह से महिला कोमा में चली गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 29 दिसंबर को बच्चे को जन्म दिया था और उसकी हालत बेहतर है.

महिला को हॉस्पिटल में लगातार सहायता की जरूरत होती है. उसके कमरे में सामान्य तौर पर कोई भी आ जा सकता था. हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद लोगों के आने-जाने को लेकर नियम में बदलाव किया गया है. हालांकि, नर्सिंग फैसिलिटी के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.



Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...