हैडलाइन

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

चंडीगढ़, भारत को तीन बार ओलिंपिक में स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर स्थिति में अब सुधार है और की तीन महीने तक अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्हें दो अक्टूबर को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया है। उन्होंने 31 दिसंबर को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में अपना 95वां जन्मदिन मनाया था। 

अस्पताल के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अस्पताल के श्वास आपात चिकित्सा कक्ष (आरआईसीयू) उनका उपचार चला और पिछले कुछ सप्ताह में उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। चिकित्सक अगले कुछ दिन उनके स्वास्थ्य की निगरानी करेंगे, जिसमें और अधिक सुधार होने पर उन्हें घर भेजा जा सकता है। 

अस्पताल के बिस्तर से अपने 95वें जन्मदिन के दिन इस महान खिलाड़ी ने फेसबुक पर लिखा था, ‘आज 90 दिन हो गए जब मैं पीजीआई चंडीगढ में आया था। मेरी जिंदगी की हर बात की तरह यह भी शायद पहले से तय था। मैंने अपना 95वां जन्मदिन पीजीआई के बेहतरीन और ख्याल रखने वाले कर्मचारियों के साथ मनाया जो मेरे दूसरे परिवार की तरह बन गए है।’ उन्होंने लिखा, ‘मंजिले भी जिद्दी हैं, रास्ते भी जिद्दी हैं, पर क्या करूं मैं-हौसले भी तो मेरे जिद्दी है।’ उन्होंने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘आपके शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से जल्द ही घर में मिलता हूं। दुनियाभर के मेरे दोस्तों और परिवार को नए साल की शुभकामनाएं।’ लंदन ओलिंपिक 2012 में उन्हें आधुनिक ओलिंपिक इतिहास के 16 महान खिलाड़ियों में चुना गया था और इस सूची में वह अकेले भारतीय थे। 

ओलिंपिक में पुरुष हॉकी फाइनल में सर्वाधिक गोल का उनका रेकॉर्ड अभी भी बरकरार है। उन्होंने हेलसिंकी ओलिंपिक 1952 में नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की 6-1 से जीत में पांच गोल किए थे। उन्हें 1957 में पद्मश्री मिला था और वह 1975 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। 



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...