हैडलाइन

लिफ्ट में फंसकर 7 साल के मासूम की मौत

मुंबई, वसई पूर्व के सातिवली इलाके में एक दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह लिफ्ट में फंसकर 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वालीव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी वसई, नालासोपारा में इस तरह के हादसे हो चुके हैं। हादसों में लिफ्ट कंपनियों की लापरवाही बताई जा रही है। सीनियर पीआई प्रकाश बिराजदार ने बताया कि सातिवली स्थित डायस रेजिडेंसी पार्क के फ्लैट नंबर ए/104 निवासी संदीप गौड़ अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते हैं। संदीप के पिता क्षेत्र में सब्जी बेचने का काम करते हैं। वहीं, संदीप वसई स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। 

लिफ्ट और दीवार के बीच फंसा अंश 

शनिवार की सुबह 11 बजे संदीप का बड़ा बेटा अंश (7) बिल्डिंग के नीचे खेलने जा रहा था। अंश ने पहली मंजिल में रुकी लिफ्ट का दरवाजा खोला और जैसे ही उसने पैर अंदर रखा लिफ्ट बंद हो गई। इस दौरान अंश लिफ्ट और दीवार की बीच बुरी तरह जख्मी हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

परिजन का आरोप 

घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास की सोसायटी के लोग परिजन को सांत्वना देने पहुंचने लगे। सूचना मिलते के बाद वालिव पुलिस के सीनियर पीआई प्रकाश बिराजदार अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने आरोप लगाया है कि सोसायटी में लिफ्टमैन नहीं है। इसके अलावा लिफ्ट और दीवार के बीच आधा फुट से अधिक जगह खुली रहती है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। 



Most Popular News of this Week

नालेसफाईच्या नावावर...

पावसाळ्यापूर्वी शहरातील नालेसफाई शंभर टक्के पूर्ण झाल्याचा दावा मुंबई...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...