हैडलाइन

दो साल पहले लापता लड़के को पुलिस ने खोज निकाला, परिवार को सौंपा

मुंबई, 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत नवी मुंबई पुलिस ने वर्ष 2016 में गायब हुए 8 वर्षीय लड़के को खोज निकाला। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस ने लड़के को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में खारघर पुलिस स्टेशन में 17 अक्टूबर 2016 को आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण की आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई थी। अपहरण के बाद तमाम प्रयासों के बावजूद लड़के का कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा था। बाद में खारघर पुलिस स्टेशन से इस मामले की जांच ऐंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को अक्टूबर 2018 में सौंप दी थी। लापता बच्चे की तलाश के लिए 'एएचटीयू' ने सबसे पहले अपहृत लड़के की पूरी प्रफाइल (फोटो, पता, शारीरिक पहचान आदि) 'ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड' नामक वेबसाइट पर अपलोड कर दी। इसके बाद पुलिस की जांच टीम पूरे भारत भर में फैले बालगृह, बाल सुधार घर आदि स्थानों पर अपहृत लड़के की तलाश में जुट गई। तमाम प्रयासों के बाद जल्द ही पुलिस को बच्चे का सुराग मिल गया। 

नवी मुंबई पुलिस की 'एएचटीयू' को अपहृत लड़के से मिलते-जुलते एक लड़के के बारे में पता चला। जानकारी मिली कि दिल्ली स्थित लाजपत नगर के उज्ज्वल व उदय बालगृह में एक वैसा ही बच्चा मौजूद है। नवी मुंबई पुलिस की 'एएचटीयू' टीम को यह जानकारी 'ट्रैक द मिसिंग चाइल्ड' नामक वेबसाइट के जरिए मिली थी। इस खबर की पुष्टि के लिए नवी मुंबई 'एएचटीयू' का एक दस्ता अपहृत लड़के के जानने वाले को साथ में लेकर दिल्ली रवाना हो गया। वहां पहुंचने पर परिजन ने अपने बच्चे को पहचान लिया और रोते हुए अपने बेटे को गले से लगा लिया। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...