हैडलाइन

महायुती सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली ‘एलईडी वैन’ को अजित दादा ने राष्ट्रवादी का झंडा दिखाया; प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे की जानकारी

राष्ट्रवादी द्वारा चुनाव प्रचार का शुभारंभ,

महायुती सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली ‘एलईडी वैन’ को अजित दादा ने राष्ट्रवादी का झंडा दिखाया; प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे की जानकारी

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने ‘एलईडी वैन’ को झंडा दिखाकर विधानसभा चुनाव प्रचार का शुभारंभ किया, इसकी जानकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे ने मीडिया को दी।

जहाँ-जहाँ विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, उन चुनाव प्रचार अभियानों की शुरुआत आज प्रदेश कार्यालय से की गई. इस ‘एलईडी वैन’ के माध्यम से महायुती सरकार द्वारा लागू की गई लोककल्याणकारी योजनाएं जैसे ‘लाडकी बहन’ योजना से २.५ करोड़ महिलाओं को मिला लाभ, किसानों को कृषि के लिए बिजली माफी, मुफ्त तीन गैस सिलेंडर योजना, लड़कियों की शिक्षा का १००% खर्च उठाने का क्रांतिकारी निर्णय और कई अन्य योजनाओं को जनता और मतदाताओं तक पहुँचाने का प्रयास है, ऐसा भी सुनील तटकरे ने स्पष्ट किया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, पार्टी के कोषाध्यक्ष विधायक शिवाजीराव गर्जे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद हिंदूराव, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, मुंबई बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबले, प्रदेश महासचिव संतोष धुवाली, प्रदेश महासचिव लतीफ तांबोली, दक्षिण मुंबई जिला अध्यक्ष महेंद्र पानसरे, विद्यार्थी प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कदम, समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Most Popular News of this Week

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

सेवा संकल्प अभियान महिला व...

 पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या संविधानिक पदावरील कार्यकाळास २५ वर्षे...

आदिवासी विद्यार्थ्यांच्या...

भाजपा महायुती सरकार आदिवासी विरोधी आहे हे पुन्हा एकदा दिसून आले. भाजपा...

सूखे को लेकर केंद्र सरकार से...

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...