हैडलाइन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को न्योता, पीएम को नहीं बुलाया

मुंबई, महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के मुखिया राज ठाकरे ने 27 जनवरी को होने वाली अपने बेटे की शादी का न्‍योता कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को तो दिया है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी गेस्‍ट लिस्‍ट से बाहर हैं। हालांकि मोदी मंत्रिमंडल के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्‍ठ बीजेपी नेता लालकृष्‍ण आडवाणी को ठाकरे ने शादी का कार्ड भेजा है। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली के साथ तय हुई है। लोअर परेल स्थित एक होटल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। दिल्‍ली में राजनेताओं को बेटे की शादी का कार्ड देने राज ठाकरे स्‍वयं नहीं गए। उन्‍होंने अपने दो सहयोगियों हर्षल देशपांडे और मनोज हाटे के माध्‍यम से निमंत्रण भेजा है। ठाकरे की गेस्‍ट लिस्‍ट में राहुल गांधी के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावेडकर, मेनका गांधी और धर्मेंद्र प्रधान का नाम शामिल हैं। 

राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें 

इस महीने की शुरुआत में राज ठाकरे एनसीपी के अध्‍यक्ष शरद पवार को व्‍यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड देने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना के अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे को भी व्‍यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र देने गए थे।  गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से राज ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह की जमकर आलोचना करते आए हैं। ऐसे में उनके इस फैसले के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 


Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...