हैडलाइन

फाइव स्टार होटल में खाना खाने के बाद दोनों हो जाते थे फरार

मुंबई, मायानगरी मुंबई के फाइव स्टार होटलों में वे अक्सर डिनर का ऑर्डर करते थे। इससे पहले कि बिल आए वे पेट-पूजा के बाद रफूचक्कर हो जाते थे। जी हां, मुंबई में एक ऐसे ही पिता-पुत्र की चोरी पकड़ी गई है जो कई फाइव स्टार होटलों को चूना लगा चुके थे। होटल में वे बिना चेक-इन किए थके हुए मेहमान बनकर पहुंचते थे। शनिवार को उनकी करतूत का उस वक्त खुलासा हुआ, जब ताज विवांता प्रेजिडेंट होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। 

मुंबई की कफ परेड पुलिस ने पिता-पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। ताज होटल की तरफ से इस सिलसिले में दी गई दो शिकायतों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। एक शिकायत विवांता प्रेजिडेंट और दूसरी शिकायत ताजमहल पैलेस की तरफ से दर्ज कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुहास नेरलेकर (57) और उनके पुत्र स्वप्निल (32) ने सांताक्रूज इलाके में स्थित ताज होटल से भी धोखाधड़ी की थी। 

होटल को इस तरह चूना लगाते थे 

पिता-पुत्र द्वारा वारदात को अंजाम देने के तरीकों पर जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने हमारे सहयोगी मुंबई मिरर को बताया कि दोनों कांदीवली ईस्ट के रहने वाले हैं। सुहास और स्वप्निल खुद को कारोबारी या किसी कॉर्पोरेट हाउस का कर्मचारी बताकर होटल की बुकिंग करते थे और उन्हें पिक करने के लिए होटल से कार भेजने को कहते थे। होटल के रिसेप्शन पर पहुंचने के बाद चेक-इन के लिए कहने पर वे थका होने का झांसा देकर रूम में जाने से पहले होटल के रेस्तरां में ही डिनर करने की मांग करते थे। 

होटल के रेस्तरां में पेट भरकर डिनर करने के बाद वे बिना बिल का भुगतान किए भाग निकलते थे। उनका यह फॉर्म्युला तब तक कामयाब रहा जब तक वे ताज ग्रुप के एक होटल ताज विवांता में नहीं पहुंचे थे। शनिवार को होटल की कार से पहुंचने के बाद उन्होंने वहां के रेस्तरां में डिनर किया और 8,831 रुपये का बिल भरने से पहले उठकर जाने लगे। इससे पहले कि वे अपनी चाल में कामयाब होते होटल स्टाफ ने दोनों को रोक लिया। 

शनिवार को पकड़ी गई चोरी 

एक पुलिस अधिकारी का कहना है, 'पहले उनसे विनम्रता के साथ बिल भरने को कहा गया लेकिन आरोपी होटल स्टाफ का ध्यान हटाते हुए वहां से जाने की कोशिश कर रहे थे। होटल ने फौरन हमें मामले की सूचना दी और हमने उन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उनके पास पैसा नहीं था और वे होटल को धोखा देने की तैयारी कर रहे थे।' 

ताज ग्रुप के होटलों में की धोखाधड़ी 

इस संबंध में कफ परेड पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है और पिता-पुत्र को धारा 420 (धोखाधड़ी) समेत आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी इसी तरीके से कोलाबा के ताजमहल पैलेस में 32,000 का डिनर करने के बाद बिल भुगतान किए बगैर फरार हो गए थे। विवांता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ताजमहल पैलेस ने भी कोलाबा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। 

पुलिस अफसर का कहना है, 'हम उनका आपराधिक इतिहास खंगाल रहे हैं। हमें शक है कि आरोपियों ने इस चेन से जुड़े शहर के अन्य होटलों को भी निशाना बनाया होगा। दोनों ने सांताक्रूज के ताज में इसी तरह की धोखाधड़ी की है।' जब ताज ग्रुप से गिरफ्तारियों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो कहा गया कि इस वक्त वे कुछ नहीं कहना चाहते हैं। 



Most Popular News of this Week

वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप...

'पहिल्या वर्ल्ड योगासन चॅम्पियनशिप २०२६' मध्ये चंद्रपूर जिल्ह्याच्या...

पिण्याच्या पाण्याच्या...

'अल नि‍नो'मुळे पावसाने ओढ दिल्‍याने आणि मुंबई महानगराला पाणीपुरवठा...

राहुल शेवाळे यांच्या...

शिवसेना झोपडपट्टी महासंघाच्या वतीने इयत्ता KG, Sr. KG व इयत्ता पहिलीमध्ये...

शाळेच्या पहिल्या दिवशी...

जिल्हा परिषद शाळांच्या नवीन शैक्षणिक वर्षाच्या प्रारंभी आयोजित...

दिव्यांगांच्या सर्वांगीण...

जिल्ह्यातील दिव्यांग बांधवांच्या सर्वांगीण विकासाला गती देण्यासाठी आणि...

जय पवार यांची मान्सूनच्या...

महाराष्ट्रात पावसाच्या आगमनास होत असलेल्या विलंबाची सद्यस्थिती आणि...