हैडलाइन

कर्ज नहीं चुका पाया तो दोस्त के साथ कर दिया पत्नी का सौदा

मुंबई, नेहरू नगर पुलिस थाने में एक 24 वर्षीय महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है। महिला ने पति पर उसे दूसरे मर्द के साथ सोने के लिए दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है। लोगों के अनुसार, आरोपी युवक ने पुलिस पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है, जो झूठा है। वहीं आरोपी की पत्नी भी पति के खिलाफ ही बोल रही है। लोगों की मानें तो पुलिस पर मारपीट करने का आरोप बेबुनियाद है। 

आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत में उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने एक दोस्त से 3 लाख रुपये का कर्जा लिया था। इसे चुकाने में वो असमर्थ है। इसके बदले पति ने उसका सौदा कर दिया। अब वह उस पर अपने दोस्त के साथ सोने के लिए दबाव डाल रहा है। इसका विरोध करने पर वह रोज उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है, साथ ही दोनों पक्षों के बयान भी लिख लिए गए हैं। दोनों पक्षों को सुनकर घटना की जांच कर शुरू कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने फिलहाल अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है। 



Most Popular News of this Week

कोकण विभागीय माहिती...

माहिती व जनसंपर्क महासंचालनालयातील अमोल महाजन यांनी आज विभागीय माहिती...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

वृक्षांना इजा पोहोचवणे आणि...

मुंबईतील वृक्षांचे संरक्षण आणि पर्यावरणीय समतोल अबाधित राखण्यासाठी...

कोकणवासीयांची प्रतीक्षा...

छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस ते सावंतवाडी रोड दरम्यान नियमित एक्सप्रेस...

सचिन अहिर यांच्या...

महाराष्ट्र विधानपरिषदेचे उपसभापती सचिन अहिर यांच्या नेतृत्वाखाली...