हैडलाइन

मुंबई में दुकान से हथियारों का जखीरा, बीजेपी नेता गिरफ्तार

 ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फैशन उत्पादों की एक दुकान पर छापा मारकर पुलिस ने तलवार, चाकू और खुकरी समेत करीब 170 हथियार जब्त किए। पुलिस ने इस संबंध में बीजेपी की डोम्बिवली ईकाई के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार की रात को डोम्बिवली में तिलक नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया और दुकान के मालिक धनंजय कुलकर्णी (49) को मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। बीजेपी ने कुलकर्णी के पार्टी के डोम्बिवली ईकाई का उपाध्यक्ष होेने की पुष्टि की है। ठाणे अपराध शाखा की कल्याण ईकाई के वरिष्ठ इंस्पेक्टर संजू जॉन ने कहा, ‘एक खुफिया सूचना के आधार पर फैशन और कॉस्मेटिक उत्पादों का काम करने वाली दुकान तपस्या हाउस ऑफ फैशन में छापा मारा गया।’ उन्होंने कहा, ‘छापे के दौरान एयर गन, 10 तलवार, 38 प्रेस बटन चाकू, 25 गंडासे, नौ खुकरी, तीन कुल्हाड़ी, एक दरांती समेत 170 हथियार बरामद किए गए।’ इन हथियारों को दुकान में बिक्री के लिए रखा गया था।
अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों की कीमत 1.86 लाख रुपये है। यह दुकान पिछले सात महीने से चल रही है। जॉन ने कहा, ‘कुलकर्णी ने दक्षिण मुंबई में क्रॉफोर्ड मार्केट के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान से हथियार खरीदे थे।' पुलिस ने बताया कि कुलकर्णी को मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बीजेपी के डोम्बिवली ईकाई के अध्यक्ष संजय बिडवाडकर ने कहा कि कुलकर्णी अभी पार्टी ईकाई का उपाध्यक्ष और समिति का सदस्य भी है। उन्होंने कहा, ‘अभी हमें यह साफ तौर पर पता नहीं है कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। उनकी दुकान से बरामद किया गया सामान प्राचीन है। इससे ज्यादा और कुछ नहीं है।’ मामले की जांच चल रही है। 


Most Popular News of this Week

काँग्रेस कार्यालयात घुसून...

आदिवासी विद्यार्थी मागील ४८ दिवसांपासून आंदोलन करत आहेत, नाशिकमधून...

आझाद मैदानात आंदोलन करणाऱ्या...

राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत कार्यरत १,७०० हून अधिक...

आदिती तटकरे व राजोल पाटील...

शब्दांच्या कुंचल्यातून मानवी भावना, नात्यांचे पदर आणि प्रेमाची हळवी...

हिंदी पूरे देश में संपर्क की...

हिंदी देशभर में लोगों के बीच संवाद का माध्यम बन रही है। स्थानीय भाषाओं का...

आमदार पंकज भुजबळ यांच्या...

जिल्हा रुग्णालय, नाशिक यांच्या पुढाकाराने तसेच आरोग्य विभागाच्या...

दुष्काळाच्या पार्श्वभूमीवर...

 पावसातील खंड आणि अपुऱ्या पर्जन्यमानामुळे निर्माण झालेल्या दुष्काळी...